'गनमास्टर जी9' का गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज, हिमेश रेशमिया ने फैंस को थैंक्यू कहा

गनमास्टर जी9 का गाना अफसाना बनाया आपने रिलीज, हिमेश रेशमिया ने फैंस को थैंक्यू कहा
अभिनेता इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की आगामी फिल्म 'गनमास्टर जी9' का नया गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज हो गया है, जिसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। गाने को दर्शकों की तरफ से मिल रहे प्यार को देखते हुए बुधवार को गायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुबंई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की आगामी फिल्म 'गनमास्टर जी9' का नया गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज हो गया है, जिसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। गाने को दर्शकों की तरफ से मिल रहे प्यार को देखते हुए बुधवार को गायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

गायक हिमेशा रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों की तरफ से गाने को मिलकर रहे ढेर सारे प्यार को लेकर शुक्रिया अदा किया। गायक ने लिखा, "जय माता दी। आप सभी के प्यार के लिए दिल से शुक्रिया। मुझे पता है कि आप सभी हमारी फिल्म 'गन मास्टर' के पहले गाने 'अफसाना बनाया आपने' का इंतजार कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म हुआ। 'अफसाना बनाया आपने' बुधवार सुबह 11:11 बजे रिलीज हो रहा है। तब तक आप इसकी धुन का आनंद लीजिए, जिसने इस गाने को इतना खास बनाया है। ये सीधे दिल से और स्टूडियो से आपके लिए है। आप भी 'अफसाना बनाया आपने' गाने पर अपनी रील्स बनाइए और मुझे भेजिए, अपना सारा प्यार दीजिए।"

इमरान हाशमी, हिमेश रेशमिया और आदित्य दत्त की यह लोकप्रिय तिकड़ी पहले भी 'आशिक बनाया आपने' जैसी सुपरहिट फिल्म/गाने में साथ काम कर चुकी है और अब इस नए गाने के जरिए वही पुराना आइकॉनिक जादू नए अंदाज में लौट रहा है।

एक्शन-रोमांस फिल्म 'गनमास्टर जी 9' में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म में पहली बार शबाना आजमी निगेटिव रोल में नजर आएंगी।

इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने 'लवर बॉय' अंदाज के साथ-साथ खतरनाक एक्शन अवतार में दिखाई देंगे, जहां वह अपने प्यार के लिए दुश्मनों से मुकाबला करते नजर आते हैं। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है और इसमें उनके पुराने मशहूर गानों का जादू भी सुनने को मिलेगा।

सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड फिल्म 'गनमास्टर जी 9' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 11:38 AM IST

Tags

Next Story