जॉब अलर्ट 12वीं पास के लिए आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 236 पदों पर भर्ती, 20 मई तक फॉर्म भरने का मौका
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के कुल 236 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी जारी होने की तलाश में जुटे जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) या मैट्रिकुलेशन के साथ 2 वर्षीय आईटीआई या मैट्रिकुलेशन के साथ 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार के पास यूआईडीएआई द्वारा आधार सेवा प्रदान करने के लिए अधिकृत परीक्षण एवं प्रमाणन एजेंसी द्वारा जारी आधार ऑपरेटर/पर्यवेक्षक का प्रमाण पत्र और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है और आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद राज्यवार संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन प्रत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से संबंधित पद के लिए जारी वृस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 April 2026 6:06 PM IST












