आम आदमी पार्टी नेतृत्व युवा सांसद का मुंह बंद कर रहा है कृष्णा हेगड़े
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाने पर आम आदमी पार्टी में अंदरुनी कलह को लेकर कहा कि राघव चड्ढा राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर हैं। उनका पोस्ट रद्द करने के लिए आम आदमी पार्टी ने स्पीकर को प्रस्ताव दिया है।
कृष्णा हेगड़े ने कहा कि प्रस्ताव में लिखा गया है कि राघव चड्ढा को राज्यसभा में बोलने का मौका न दिया जाए, समय न दिया जाए। राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया के बीच टकराव है। आम आदमी पार्टी की नीति पर राघव चड्ढा चल नहीं रहे हैं। ये गंभीर बात है कि आम आदमी पार्टी नेतृत्व युवा सांसद का मुंह बंद कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के हित में काम नहीं करना चाहती है। इससे जाहिर होता है कि जो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की चापलूसी करते हैं, उनको ही मौका मिलता है।
मालदा की घटना पर कृष्णा हेगड़े ने कहा कि एसआईआर कर रहे चुनाव आयोग के अधिकारियों को घेरा जा रहा है, उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। वहां हिंसा करके अधिकारियों को डराने की कोशिश की जा रही है। इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नफरत की राजनीति चल रही है।
असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए कृष्णा हेगड़े ने कहा कि वह हमेशा मुसलमानों की राजनीति करते हैं। हिंदुओं के खिलाफ खराब माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग एक हैं। भारत के विकास और प्रगति के लिए हम सब काम करना चाहते हैं।
एलपीजी को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कृष्णा हेगड़े ने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए गए अफवाह को लेकर आनंद शर्मा, शशि थरूर, कमलनाथ और मनीष तिवारी ने स्पष्ट किया कि कहीं पर एलपीजी की किल्लत नहीं है। कांग्रेस का झूठ पकड़ा गया है। उनके चार नेताओं ने ही पोल खोलकर रख दी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 April 2026 10:34 PM IST












