आमिर खान की शादी को लेकर नितेश राणे के बयान पर वारिस पठान ने किया पलटवार, किशोरी पेडणेकर ने भी घेरा
मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के एक बयान पर विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर कहा कि वह लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस पर तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य और एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अगर आमिर खान तीन शादी कर रहे हैं तो तुम चार कर लो। कौन रोक रहा है? तुम्हें क्या दिक्कत है?
वारिस पठान ने आगे कहा कि शादी में उनकी पहली और दूसरी पत्नी पहुंचीं, बेटा, बेटी, दामाद भी पहुंचे। उद्योगपति भी पहुंचे। किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो आपको क्या दिक्कत है? उनकी क्षमता है, उन्होंने किया। अगर आपके अंदर भी क्षमता है तो आप भी करो।
उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान अपनी पसंद से शादी करना चाहता है तो दिक्कत क्या है? इसे वह बस जिहाद-जिहाद कह रहे हैं, उन्हें जिहाद का मतलब भी नहीं पता होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने भी इस मामले पर आईएएनएस से बातचीत की और कहा कि आमिर खान की फिल्में देखना या नहीं देखना, इसका फैसला लोगों को ही करना चाहिए। वह हिंदू लड़की से शादी कर रहे हैं। कोई हिंदू लड़की यह जानती है कि जिससे वह शादी कर रही है, उसकी दो शादियां पहले से हो चुकी हैं, तो यह उन दोनों का व्यक्तिगत मामला हो गया। इस पर हम क्या बोल सकते हैं?
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हिंदू लड़कियों को ऐसा नहीं करना चाहिए, लेकिन यह निजी मामला है।
आमिर खान को नितेश राणे द्वारा लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बताए जाने पर उन्होंने कहा, "केंद्र और राज्य में आपकी सरकार है, तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? जो लड़की शादी कर रही है, उससे पूछिए कि वह शादी क्यों कर रही?"
उन्होंने राहुल गांधी पर कहा कि अगर कोई इंसान कुछ दिन के लिए बाहर जा सकता है, कोई मेडिटेशन के लिए जाता है या किसी और काम से जाता है तो हम उनके पीछे क्यों पड़ रहे हैं?
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 July 2026 10:12 PM IST












