मानवीय रुचि: आप ने पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए 784 उम्मीदवारों का किया ऐलान

आप ने पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए 784 उम्मीदवारों का किया ऐलान
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पटियाला और लुधियाना नगर निगम के भी उम्मीदवार शामिल हैं।

चंडीगढ़, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पटियाला और लुधियाना नगर निगम के भी उम्मीदवार शामिल हैं।

आप पंजाब के प्रमुख अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। टिकट के लिए पार्टी के पास कुल पांच हजार आवेदन आए थे, जिसमें से इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है।

अमन अरोड़ा ने मीडिया से कहा कि लुधियाना नगर निगम के लिए 94, पटियाला नगर निगम के लिए 56 और अमृतसर नगर निगम के लिए 74 उम्मीदवार हैं। पार्टी ने कुल 977 वार्डों में से 784 के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं और शेष उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंध ने कहा है कि नगर निगम चुनाव हाईकोर्ट की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक कराया जाएंगा। उन्होंने आप की "बड़ी जीत" का दावा किया और कहा कि नगर निगम लुधियाना के 95 में से 95 वार्ड सीटें जीतकर मुख्यमंत्री मान के हाथों को मजबूत करेंगे।

पंजाब के राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए बीते दिनों सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक बैठक की। बैठक में गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह, विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला और राज्य चुनाव आयोग के सचिव जगजीत सिंह उपस्थित थे। पंजाब में पांच नगर निगमों, 44 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के लिए चुनाव होंगे और नगर परिषदों के 43 वार्डों के साथ-साथ अन्य नगर निगमों के छह वार्डों के लिए उपचुनाव होंगे।

पंजाब में पांच नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 21 दिसंबर को होंगे।

नगर निगम चुनाव में कुल 1,609 मतदान स्थल और 3,717 मतदान केन्द्र होंगे, जिनमें से 344 को अतिसंवेदनशील और 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है। सभी मतदान केंद्रों और बूथों पर सुरक्षा मानदंडों के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चुनावों के दौरान कुल 20,486 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Dec 2024 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story