आस्था से जुड़े मुद्दे पर सियासत नहीं करनी चाहिए गुलाम अली खटाना

आस्था से जुड़े मुद्दे पर सियासत नहीं करनी चाहिए गुलाम अली खटाना
भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने राम मंदिर चंदा चढ़ावा विवाद पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आस्था से जुड़े मुद्दे पर सियासत नहीं करनी चाहिए। आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने राम मंदिर चंदा चढ़ावा विवाद पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आस्था से जुड़े मुद्दे पर सियासत नहीं करनी चाहिए। आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी होने से सभी को दुख हुआ है, लेकिन इसके साथ एक बहुत महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पर सियासत नहीं करनी चाहिए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस मुद्दे पर सियासत कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने मामले को दबाया नहीं, बल्कि तुरंत एक्शन लिया। एसआईटी बनाई गई, गिरफ्तारियां हुईं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी और सजा जरूर मिलेगी।

संसद सत्र का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद लोकसभा और राज्यसभा में जनता के हित के मुद्दे उठाएं। संसद का समय हुल्लड़बाजी और बर्बादी में नहीं लगाना चाहिए। देश की जनता संसद सत्र से बहुत उम्मीदें रखती है।

चुनाव आयोग और एसआईआर का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि केवल सही नागरिक ही वोटर बनें। मृत व्यक्तियों के नाम, दो जगह नाम दर्ज होने जैसे गलत वोटरों को हटाया जाना चाहिए, ताकि लोकतंत्र पर जनता का भरोसा बना रहे।

पीएम मोदी के एक बयान का समर्थन करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी ने देखा कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संभाला। बड़े-बड़े देशों में अफरातफरी मच गई थी। दूसरी ओर अभी जो ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच कई देशों में मुश्किल आई, लेकिन पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत की जनता को परेशानी नहीं हुई।

सिंधु जल संधि का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि पानी जम्मू-कश्मीर की जनता का है, लेकिन संधि की वजह से सारा पानी पाकिस्तान को दे दिया गया। पाकिस्तान इसके बदले में धोखा करता है। पहलगाम में आतंकी हमला, बॉर्डर पर गोलीबारी और जम्मू-कश्मीर के युवाओं को ड्रग्स से बर्बाद करने जैसी घटनाएं होती हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि खून और पानी साथ नहीं रह सकते।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 9:35 PM IST

Tags

Next Story