आयशा के सैल्यूट ने जीता केरल सीएम सतीशन का दिल, दोबारा मुलाकात पर जताई खुशी

तिरुवनंतपुरम, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने एक छात्रा के सैल्यूट से प्रभावित होकर उसके प्रति खास स्नेह जताया है। उन्होंने रविवार को आयशा फातिमा से दोबारा मुलाकात की और इस खास पल को अपने लिए खुशी का अवसर बताया।
वी.डी. सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आयशा के साथ हुई मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि आयशा का सैल्यूट उनके दिल को छू गया था और आज उससे दोबारा मिलकर उनकी खुशी दोगुनी हो गई।
उन्होंने बताया कि पिछले रविवार को एर्नाकुलम टाउन हॉल में सड़क सुरक्षा परियोजना के उद्घाटन समारोह के दौरान आयशा ने उनका ध्यान आकर्षित किया था। उस समय वह कार्यक्रम में बैठने जा रहे थे, तभी उनकी नजर स्टूडेंट पुलिस कैडेट आयशा पर पड़ी, जो सावधान की मुद्रा में खड़ी होकर उन्हें सैल्यूट कर रही थी। उन्होंने भी तुरंत खड़े होकर उसके सैल्यूट का अभिवादन किया था। यह पल उनके जेहन में अब तक ताजा है।
सतीशन ने बताया कि रविवार को परवूर में मातृभूमि के 'लव प्लास्टिक' प्रोजेक्ट के राज्यस्तरीय उद्घाटन समारोह के दौरान आयशा उनसे दोबारा मिली। वह उनके लिए फूल लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंची थी।
आयशा फातिमा चेरानेल्लूर स्थित अल-फारूकिया हायर सेकेंडरी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। सतीशन ने दोबारा मुलाकात को अप्रत्याशित और बेहद सुखद बताते हुए उसके प्रति स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने कहा कि आयशा को फिर से देखकर पिछला खास पल उनकी यादों में ताजा हो गया और इस मुलाकात ने उनके दिल को खुशी और गर्मजोशी से भर दिया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
