एशिया कप राइजिंग स्टार्स कप्तान संदीप लामिछाने का चला जादू, नेपाल ने यूएई को 6 विकेट से हराया

एशिया कप राइजिंग स्टार्स कप्तान संदीप लामिछाने का चला जादू, नेपाल ने यूएई को 6 विकेट से हराया
एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में नेपाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यूएई को 6 विकेट से हराया। यूएई से मिले 123 रनों के लक्ष्य को नेपाल ने आसानी से 22 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दोहा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में नेपाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यूएई को 6 विकेट से हराया। यूएई से मिले 123 रनों के लक्ष्य को नेपाल ने आसानी से 22 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अर्जुन कुमाल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देव खनाल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 8 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद नेपाल की पारी को मयन यादव और कुशल भुर्तेल ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 61 रन जोड़े। मयन 28 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं, कुशल ने अर्धशतकीय पारी खेली और वह 56 गेंदों में 57 रन बनाने के बाद आउट हुए। कुशल ने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। बसीर अहमद 18 और पवन सर्राफ 9 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे। यूएई की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद मोहसिन ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट निकाले। वहीं, उद्दिश सूरी ने एक विकेट झटका।

इससे पहले, यूएई के बल्लेबाजों ने नेपाल के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम 39.5 ओवर में 122 रन बनाकर ऑलआउट हुई। यूएई की शुरुआत खराब रही और अंश टंडन एक रन ही बना सके। इसके बाद आर्यन शर्मा भी 8 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। तीसरे विकेट के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया और मुहम्मद शाहदाद ने मिलकर 89 गेंदों में 63 रन जोड़े।

हरप्रीत ने 48 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि शाहदाद ने 70 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 40 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान बासिल हमीद 2 रन ही बना सके, तो नूरुल्लाह अयोबी 12 रन बनाकर आउट हुए। नेपाल की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान संदीप लामिछाने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर के स्पेल में महज 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, कुशल ने 16 रन देकर 3 विकेट झटके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story