बंगाल पूर्ण रूप से 'आजाद' हुआ, केंद्र सरकार की हर योजनाओं का मिलेगा लाभ रवि किशन

बंगाल पूर्ण रूप से आजाद हुआ, केंद्र सरकार की हर योजनाओं का मिलेगा लाभ रवि किशन
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेने पर भाजपा सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी और बंगाल की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बंगाल पूर्ण रूप से 'आजाद' हुआ। आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनी। पहली बार बंगाल राज्य केंद्र के साथ जुड़ेगा।

लखनऊ, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेने पर भाजपा सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी और बंगाल की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बंगाल पूर्ण रूप से 'आजाद' हुआ। आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनी। पहली बार बंगाल राज्य केंद्र के साथ जुड़ेगा।

रवि किशन ने कहा कि केंद्र सरकार की हर योजनाओं का बंगाल की जनता को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल कितनी भयावह स्थिति में चुनाव प्रचार किया गया, ये हम लोगों को ही पता है। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई, एक-एक दीप जलाकर उनको याद किया गया। टीएमसी के गुंडे और माफिया की सरकार को गिराकर भाजपा ने सरकार बनाई। अब दोबारा से बंगाल 'सोनार बांग्ला' बनेगा।

रवि किशन ने कहा कि अब बंगाल पौराणिक, ऐतिहासिक, साहित्य, पहचान और अपनी जड़ों को पाएगा। पूरे भारत और सभी सनातनियों को शुभकामनाएं।

रवि किशन ने कहा कि यूपी चुनाव आते-आते 'इंडिया' गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 से बड़ी जीत 2027 में होगी।

बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हर जगह बंगाल की एक अलग पहचान है। बंगाल क्रांतिकारियों की धरती रही है। आजादी के बाद बंगाल को ऐसी सरकारें मिली जो संसाधनों को लूटने का काम किया। कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी की सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। सुवेंदु अधिकारी ने आज शपथ ली। यह ऐतिहासिक दिन है।

संतोष कुमार सुमन ने उम्मीद जताई कि अब बंगाल में शांति, भय मुक्त और समृद्ध होगा। बंगाल के प्राकृतिक संसाधनों का पूरी तरह से उपयोग किया जाएगा और पूरे देश के विकास में काम आएगा।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी संविधान की एक प्रति लेकर चलते हैं, लेकिन संविधान की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते हैं। ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि जब जनता ने नकार दिया तो आपको इस्तीफा देना ही है। चुनाव आयोग ने निष्पक्षता के साथ बंगाल में चुनाव कराया तो रिजल्ट क्या आया? अगर इस तरह से पहले भी चुनाव कराया गया होता तो तब भी सत्ता पलट हो जाता।

राज्यसभा सदस्य सत पॉल शर्मा ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद बंगाल में शांति का माहौल बना है। हम सभी को पता है कि पिछली सरकार को जनता ने क्यों हटाया? लोगों पर अत्याचार हो रहा था। आतंकवाद का बोलबाला था। घुसपैठिए बंगाल में आते थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद ये चीजें दिखाई नहीं देंगी। जहां भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनती है, वहीं शांति का माहौल बनता है और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 9:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story