विकसित भारत बनाने के लिए अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देना चाहती है बंगाल की जनता गुलाम अली खटाना

विकसित भारत बनाने के लिए अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देना चाहती है बंगाल की जनता गुलाम अली खटाना
भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान और पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

नई दिल्‍ली, 9 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान और पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

उन्‍होंने कहा कि बंगाल की जनता विकसित भारत के लिए देश की अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देना चाहती हैं।

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्‍होंने कहा है कि पंजाब ने जैसे औरंगजेब के अत्‍याचार का जवाब दिया था, वैसे ही अब पंजाब मोदी राज अन्‍याय के खिलाफ खड़ा होगा।

खटाना ने कहा कि भारत आज घोटालों का देश नहीं रह गया है, यह रिफॉर्म एक्‍सप्रेस का देश है। पारदर्शिता का जमाना और देश की जनता जवाबदेही चाहती है। हम विकसित भारत की तरफ चल रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब देश का सबसे अमीर राज्‍य था, लेकिन आज यह प्रदेश करप्‍शन और ड्रग्‍स की चपेट में हैं।

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण का भी जिक्र किया। खटाना ने कहा कि बंगाल की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। बंगाल की जनता विकसित भारत के लिए देश की अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देना चाहती है। डबल इंजन की सरकार होने से राज्य की कानून व्‍यवस्‍था में सुधार होगा। बंगाल सबका साथ सबके विकास के साथ आगे बढ़ेगा।

वहीं, केरल में मुख्‍यमंत्री के नाम की घोषणा न होने को लेकर उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विजन और मिशन नहीं है। कांग्रेस को परिवावाद से ऊपर उठकर देश के हित में काम करने की जरूरत है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 9:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story