एनएमपीए में मैनेजर सहित 12 पदों पर भर्ती जारी, 16 मई तक करें आवेदन

एनएमपीए में मैनेजर सहित 12 पदों पर भर्ती जारी, 16 मई तक करें आवेदन
न्यू मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी (एनएमपीए) ने संविदात्मक आधार पर विभिन्न विभागों में मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बेंगलुरु, 9 मई (आईएएनएस)। न्यू मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी (एनएमपीए) ने संविदात्मक आधार पर विभिन्न विभागों में मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनएमपीए ने जिन 12 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें चीफ मैनेजर (आईसीटी), चीफ मैनेजर (कॉर्पोरेट कानूनी), चीफ मैनेजर (व्यापार विकास एवं व्यापार संवर्धन), सीनियर मैनेजर (आईसीटी), सीनियर मैनेजर (कॉर्पोरेट कानूनी), सीनियर मैनेजर (व्यापार विकास एवं व्यापार संवर्धन), मैनेजर (कॉर्पोरेट कानूनी), और मैनेजर (व्यापार विकास एवं व्यापार संवर्धन) का 1-1 और मैनेजर (आईसीटी) एवं मैनेजर (पर्यावरण एवं सुरक्षा) के 2-2 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/आईटी के संबंधित क्षेत्र में प्रथम श्रेणी बीई/बीटेक, विधि में डिग्री, पर्यावरण विज्ञान/ पर्यावरण इंजीनियरिंग या पर्यावरण कानून में मास्टर डिग्री या किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त डिग्री के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/एमबीए/समकक्ष होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 40 से 55 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,20,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएमपीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story