जनादेश के लिए कुछ कुर्बानी देनी पड़े, तो हमें तैयार रहना चाहिए गिरीश चोडणकर

जनादेश के लिए कुछ कुर्बानी देनी पड़े, तो हमें तैयार रहना चाहिए  गिरीश चोडणकर
तमिलनाडु कांग्रेस इंचार्ज गिरीश चोडणकर ने कहा कि सबसे पहले मैं तमिलनाडु के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। कल, राहुल गांधी समारोह में हिस्सा लेंगे, क्योंकि कई वर्षों के बाद एक लोकप्रिय सरकार बनेगी जिसमें कांग्रेस भी शामिल होगी। वह एक ऐतिहासिक पल होगा।

चेन्नई, 9 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु कांग्रेस इंचार्ज गिरीश चोडणकर ने कहा कि सबसे पहले मैं तमिलनाडु के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। कल, राहुल गांधी समारोह में हिस्सा लेंगे, क्योंकि कई वर्षों के बाद एक लोकप्रिय सरकार बनेगी जिसमें कांग्रेस भी शामिल होगी। वह एक ऐतिहासिक पल होगा।

कांग्रेस से अलग होने के बाद डीएमके के लोकसभा में अलग सीट मांगने पर गिरीश चोडणकर ने कहा कि राजनीति में जनता सबसे ऊपर होती है और जनता का जनादेश सबसे बड़ी अथॉरिटी। इससे ऊपर कुछ भी नहीं है। अगर हमें जनादेश के लिए कुछ कुर्बानी देनी पड़े, तो हमें वो कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए।

तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय रविवार सुबह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। लोक भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की गई है। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 10 मई को सुबह 10 बजे आयोजित होगा।

राजभवन के अनुसार, सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें टीवीके विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र सौंपा था। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा समर्थन दिए जाने वाले पत्र भी राज्यपाल को सौंपे।

इसके बाद राज्यपाल ने विजय को तमिलनाडु सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश भी दिया है।

कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने विजय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे विजय को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। तमिलनाडु इस समय बदलाव और नई उम्मीदों के दौर में खड़ा है। टैगोर ने कहा कि राज्य की जनता सामाजिक न्याय, समानता, विकास और मानवीय शासन पर आधारित समावेशी तमिलनाडु की अपेक्षा कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय के नेतृत्व में जनता केंद्रित, पारदर्शी और सुशासन वाली सरकार स्थापित होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 11:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story