महाराष्ट्र में भाषा पर सियासत, हाजी अराफात शेख बोले—यूपी के लोग भी मराठी बोलकर देंगे संदेश

महाराष्ट्र में भाषा पर सियासत, हाजी अराफात शेख बोले—यूपी के लोग भी मराठी बोलकर देंगे संदेश
ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा जरूरी करने पर भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि आज प्रताप सरनाईक, रामदास आठवले और आशीष शेलार जैसे नेताओं की मौजूदगी में, मुंबई में बड़ी हस्तियों के सामने शपथ ग्रहण समारोह होगा। वे शपथ लेंगे कि छह महीने के अंदर वे अपनी मराठी बोलने की स्किल्स को बेहतर बनाएंगे और तरक्की दिखाएंगे।

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा जरूरी करने पर भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि आज प्रताप सरनाईक, रामदास आठवले और आशीष शेलार जैसे नेताओं की मौजूदगी में, मुंबई में बड़ी हस्तियों के सामने शपथ ग्रहण समारोह होगा। वे शपथ लेंगे कि छह महीने के अंदर वे अपनी मराठी बोलने की स्किल्स को बेहतर बनाएंगे और तरक्की दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि यूपी के कई लोग मराठी बोलेंगे और उनको संदेश देंगे कि हमको भाषा मत सिखाओ। कानून सबके लिए एक जैसा है। अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति कुछ गलत करता है, तो उससे निपटने के लिए कानून, पुलिस, प्रशासन और सरकार है।

उन्होंने कहा कि मैं किसी गलत व्यक्ति का समर्थन नहीं करता। अगर कोई बांग्लादेशी या पाकिस्तानी यहां आकर गैर-कानूनी तरीके से रिक्शा चलाता है, तो मैं उसका समर्थन नहीं करूंगा। मेरा स्टैंड ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

एक मई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोर दिया था कि जहां अपनी मातृभाषा पर गर्व करना जरूरी है। राज्य सरकार भाषा के आधार पर होने वाली हिंसा या भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र दिवस के मौके पर हुतात्मा चौक पर मीडिया से बात करते हुए ये बात कही थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में रहने वाले हर व्यक्ति को स्थानीय भाषा सीखनी चाहिए। उन्होंने भाषाई गौरव के नाम पर हिंसा या डराने-धमकाने के इस्तेमाल के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी थी।

राज्य सरकार ने रिक्शा चालकों को मराठी बोलने और जिनको नहीं आती, उनको सीखने के लिए अनिवार्य कर दिया, जिसके बाद रिक्शा यूनियनों ने विरोध किया। रिक्शा यूनियनों के विरोध की वजह से सरकार को अनुपालन की समय सीमा अगस्त तक बढ़ानी पड़ी।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने सवाल उठाया था कि किसी में मराठी बोलने से इनकार करने की 'हिम्मत' कैसे हो सकती है? जिसके बाद मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। राज ठाकरे ने सरकार की नरमी की आलोचना करते हुए सुझाव दिया था कि नियमों का पालन न करने वाले चालकों के परमिट तुरंत रद्द कर दिए जाने चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 11:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story