राहुल गांधी चुनाव के समय दिखते हैं और फिर विलुप्त हो जाते हैं संतोष सुमन

राहुल गांधी चुनाव के समय दिखते हैं और फिर विलुप्त हो जाते हैं संतोष सुमन
बिहार के मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्‍होंने राहुल गांधी के शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि वे चुनाव के दौरान बिहार आते हैं और उसके बाद विलुप्त हो जाते हैं।

गयाजी, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार के मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्‍होंने राहुल गांधी के शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि वे चुनाव के दौरान बिहार आते हैं और उसके बाद विलुप्त हो जाते हैं।

छात्रों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के पक्ष में है और एक करोड़ रोजगार देने का संकल्प लिया है। उन्होंने छात्रों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और उग्र हिंसा से बचने की अपील की।

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के मंत्रिमंडल में परिवारवाद को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में तब से सक्रिय हूं, जब तेजस्वी यादव हाफ-पैंट पहनते थे।

संतोष सुमन ने कहा कि वे कार्यकर्ता के रूप में काम किए हैं। संघर्ष करके मंत्री बने हैं। उनके जैसे नहीं कि सीधे उप मुख्यमंत्री बना दिए गए। उप मुख्यमंत्री बना भी दिए तो अपनी उपयोगिता भी साबित नहीं कर सके। एक 9वीं फेल व्यक्ति मेरी तुलना कैसे कर सकता है, जो नीदरलैंड और हार्वर्ड से पढ़ा हुआ है। तेजस्वी 'नकलची' की तरह काम करते थे, जिन्हें न तो संविधान की पकड़ है और न ही प्रशासनिक नियमों की जानकारी।

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि देश और बिहार की जनता राहुल और तेजस्वी यादव को नकार चुके हैं। बिहार में अब एक मजबूत एनडीए की सरकार बन चुकी है और विपक्ष तो विपक्ष की भूमिका निभाने के भी लायक नहीं है।

पश्चिम बंगाल में नई सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सीपीएम और ममता बनर्जी की सरकारों ने बंगाल को लूटने का काम किया था, लेकिन अब वहां भाजपा की सरकार बनी है जिससे बंगाल में शांति और समृद्धि आएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 9:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story