2026 की पहली तिमाही में चीन के सेवा क्षेत्र का व्यापार 2.3 फीसदी बढ़ा

2026 की पहली तिमाही में चीन के सेवा क्षेत्र का व्यापार 2.3 फीसदी बढ़ा
चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 8 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली तिमाही में चीन का कुल सेवा व्यापार 18 खरब 22.9 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

बीजिंग, 9 मई (आईएएनएस)। चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 8 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली तिमाही में चीन का कुल सेवा व्यापार 18 खरब 22.9 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान सेवा निर्यात 7 खरब 4.52 अरब युआन पर पहुंचा, जिसमें 11.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, सेवा आयात 11 खरब 18.38 अरब युआन रहा, जो 2.6 फीसदी कम है। सेवा व्यापार घाटा 4 खरब 13.86 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1 खरब 15 करोड़ युआन कम है।

ज्ञान-गहन सेवा व्यापार इस तिमाही में 1.6 फीसदी बढ़कर 7 खरब 93.71 अरब युआन हो गया, जो कुल सेवा व्यापार का 43.5 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें निर्यात 6.1 फीसदी की वृद्धि के साथ 3 खरब 84.26 अरब युआन रहा, जिसमें व्यक्तिगत सांस्कृतिक एवं मनोरंजन सेवाओं (25.6 फीसदी) और वित्तीय सेवाओं (16.1 फीसदी) की वृद्धि दर सबसे तेज रही। ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात 2.3 फीसदी घटकर 4 खरब 9.45 अरब युआन रहा।

यात्रा सेवाओं का निर्यात 32.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1 खरब 5.35 अरब युआन पर पहुंचा, जो सभी सेवा निर्यात श्रेणियों में सबसे तेज वृद्धि है। वहीं, परिवहन सेवाओं का आयात 22.8 फीसदी बढ़कर 2 खरब 30.21 अरब युआन हो गया, जो शीर्ष पांच सेवा आयात क्षेत्रों में सबसे तेज गति है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 10:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story