पश्चिम बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और विकास के एक नवयुग का आरंभ हुआ सीएम मोहन यादव

पश्चिम बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और विकास के एक नवयुग का आरंभ हुआ सीएम मोहन यादव
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी पहली बार सत्ता में आई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ ही सुशासन, सुरक्षा और विकास के एक नवयुग का आरंभ हो गया है।

भोपाल, 9 मई (आईएएनएस) । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी पहली बार सत्ता में आई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ ही सुशासन, सुरक्षा और विकास के एक नवयुग का आरंभ हो गया है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल अब सच्चे अर्थों में 'आमार सोनार बांग्ला' बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में यह राज्य अब अपने पुराने गौरव और वैभव को प्राप्त कर समग्र विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

सीएम मोहन यादव शनिवार को कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की नवगठित राज्य सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित विभिन्न राज्यों के विभिन्न मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने सुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद और नई सरकार के 5 अन्य मंत्रीगण को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री यादव ने पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी को लोक कल्याण के इस नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए समर्पित मैदानी कार्यकर्ताओं एवं राज्य की जागरूक जनता को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 9:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story