अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल्स प्लांट में आग, रोका गया काम

अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल्स प्लांट में आग, रोका गया काम
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी स्थित बोरूज पेट्रोकेमिकल्स प्लांट के कई हिस्सों में लगी आग की वजह से काम रोक दिया गया है।

अबू धाबी, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी स्थित बोरूज पेट्रोकेमिकल्स प्लांट के कई हिस्सों में लगी आग की वजह से काम रोक दिया गया है।

अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। बताया कि एयर डिफेंस फोर्स ने एयर स्ट्राइक का सफल बचाव किया लेकिन इस दौरान जो मलबा गिरा उसकी वजह से प्लांट के कई हिस्सों में आग लग गई।

आग बुझाने की कोशिश के बीच प्लांट में काम तुरंत रोक दिया गया है और ऐसा नुकसान का अंदाजा लगाने तक जारी रहेगा। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कार्यालय के अनुसार मामले का अपडेट लोगों को दिया जाता रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और सरकार की ओर से मुहैया कराई सूचना पर नजर बनाए रखें, साथ ही बिना वेरिफिकेशन वाली जानकारी फैलाने से बचें।

दूसरी ओर, बहरीन की गल्फ पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज कंपनी के कई ऑपरेशनल यूनिट्स पर ड्रोन हमला किया गया। बहरीन न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी ड्रोन हमले से यूनिट्स में आग लग गई, लेकिन बाद में उस पर काबू पा लिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, और स्पेशल टीमें अभी इस घटना से हुए नुकसान का पूरा आकलन कर रही हैं।

वहीं, कुवैत में भी रातभर ड्रोन हमले की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है। इन हमलों में बिजली-पानी प्लांट और तेल परिसर को भारी नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कुवैत और यूएई ईरानी हमलों का मुख्य निशाना बने हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमलों में दो बिजली और पानी के डिसैलिनेशन प्लांट को निशाना बनाया गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

इसके अलावा, कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बताया कि ड्रोन हमले के बाद शुवैख ऑयल सेक्टर कॉम्प्लेक्स में आग लग गई।

28 फरवरी से यूएस-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से ही खाड़ी देश निशाने पर हैं। ईरान जवाबी कार्रवाई के तहत इन देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस पर मिसाइल या ड्रोन से हमले कर रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 1:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story