एक्टिंग नहीं आज भी सिंगिंग है पद्मिनी कोल्हापुरी का पहला प्यार, सोशल मीडिया पर प्रशंसक कर रहे सराहना
मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। 'प्रेम रोग' में अपनी मासूमियत से फैंस का दिल जीतने वाली पद्मिनी कोल्हापुरी पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया और इवेंट्स के जरिए फैंस से जुड़ती रहती हैं।
वे खुद का क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं, जिसका नाम है पद्मसिता। अब अभिनेत्री को एक इवेंट लॉन्च में देखा गया, जहां उन्होंने खुलासा किया कि आज भी फैंस उनसे चिट्ठियों के जरिए जुड़ते हैं, जो उन्हें पुराने समय की याद दिलाता है।
सोशल मीडिया पर दोबारा सिंगिंग को शुरू करने के सवाल पर अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा, "सिंगिंग मेरा पहला प्यार है, और मैं सिनेमा में आने से पहले भी सिंगिंग करती थी। सिनेमा में भी अच्छी प्लेबैक सिंगर बनने के लिए आई थी लेकिन किस्मत का रूख बदल गया और सिंगिंग छोड़कर एक्टिंग में आना पड़ा, लेकिन गायकी ही मेरा पहला प्यार है।"
उन्होंने कहा, "मेरे पिता भी सिंगर हैं और गायकी हमारे डीएनए में है, तो सिंगिंग की आग हमेशा हमारे अंदर जलती रहती है।" सोशल मीडिया के बढते प्रभाव पर पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, सोशल मीडिया ने काफी कुछ आसान कर दिया है और यह बहुत अच्छी बात है क्योंकि आप हमेशा फैंस जुड़े रहते हैं, उनसे बात कर सकते हैं, उनके कमेंट्स को पढ़कर अंदाजा लगा सकते हैं कि वे आपसे कितना प्यार करते हैं। हमारे जमाने में फैंस चिट्ठियां लिखकर अपने प्यार को दर्शाते थे। उस वक्त मेरे पिता जी फैंस के लेटर्स का जवाब देते थे और ऑटोग्राफ भी भेजते थे लेकिन आज के समय में ऑटोग्राफ का क्रेज थोड़ा कम हो गया है लेकिन कुछ हैं जो आज भी लेटर लिखते हैं।
वहीं, श्रद्धा कपूर की शादी के सवाल पर अभिनेत्री ने मुस्कुराकर कहा कि अगर ऐसा होगा तो अच्छा होगा। बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरी खुद का क्लोदिंग ब्रांड पद्मसिता चलाती हैं, जिसमें वो इंडियन अटायर को वेस्टर्न लुक के साथ पेश करती हैं। हाल ही में उन्होंने डेनिम पर इंडियन एंब्रॉयडरी का क्लासिक कलेक्शन निकाला था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर प्यारी-प्यारी सिंगिंग वीडियोज़ भी पोस्ट करती रहती हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 March 2026 2:10 PM IST












