एक्शन के मैदान में अहान पांडे की एंट्री, अली अब्बास जफर ने दिखाया 'इंटेंस' फर्स्ट लुक

एक्शन के मैदान में अहान पांडे की एंट्री, अली अब्बास जफर ने दिखाया इंटेंस फर्स्ट लुक
फिल्ममेकर अली अब्बास जफर की ज्यादातर फिल्में दमदार एक्शन और रोमांच से भरपूर होती हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाती हैं। अब उनके आगामी अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में अभिनेता अहान पांडे नजर आएंगे।

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्ममेकर अली अब्बास जफर की ज्यादातर फिल्में दमदार एक्शन और रोमांच से भरपूर होती हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाती हैं। अब उनके आगामी अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में अभिनेता अहान पांडे नजर आएंगे।

शुक्रवार को अली ने अहान का फर्स्ट लुक जारी किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अहान की पहली झलक शेयर की है। तस्वीर में अहान की तीखी नजर और इंटेंस लुक साफ दिख रहा है। क्लैपबोर्ड के साथ यह फोटो दर्शकों को फिल्म के हाई-स्टेक्स एक्शन सीन की झलक दे रही है। साथ ही अहान के रोमांटिक हीरो वाले अंदाज को भी उजागर कर रही है।

आगामी अनटाइटल्ड फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की जाएगी। फिल्म में अहान के साथ सरवरी, ऐश्वर्या ठाकरे, बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। अली अब्बास जफर अपनी स्टाइलिश और बड़े बजट वाली मनोरंजक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म में भी वे एक्शन और रोमांस का शानदार तड़का लेकर आएंगे।

हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की अन्य जानकारी अभी गुप्त रखी है, लेकिन पहली झलक ने दर्शकों में काफी उत्साह जाग्रत कर दिया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म एक्शन-रोमांस जॉनर में एक बड़ा एंटरटेनर साबित हो सकती है। यशराज फिल्म्स के डेवलपमेंट प्रोग्राम में उन्होंने एक्टिंग, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस की ट्रेनिंग ली।

अहान पांडे ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले अपने करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले वे स्टूडियों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सैयारा' से अभिनेत्री अनीत पड्डा के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म भी यशराज के बैनर तले रिलीज की गई थी।

'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी। 2025 में आई एक ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म को मोहित सूरी द्वारा निर्देशित किया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 2:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story