एक्टर्स क्रिकेट बैश सिर्फ मैच नहीं, पैशन भी है मानव गोहिल

एक्टर्स क्रिकेट बैश सिर्फ मैच नहीं, पैशन भी है  मानव गोहिल
मुंबई में टी-10 सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, एक्टर्स क्रिकेट बैश (एसीबी) का आगाज हो चुका है, जहां टीवी और ओटीटी जगत के जाने-माने चेहरे पहुंच रहे हैं।

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में टी-10 सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, एक्टर्स क्रिकेट बैश (एसीबी) का आगाज हो चुका है, जहां टीवी और ओटीटी जगत के जाने-माने चेहरे पहुंच रहे हैं।

एक्टर वरुण बडोला और मानव गोहिल समेत टीवी के कई पॉपुलर चेहरों को मैच का आनंद उठाते देखा गया।

एक्टर्स क्रिकेट बैश में पहुंचे वरुण बडोला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर साल हम एसीबी का इंतजार करते हैं और जीत के लिए मेहनत भी करते हैं।

उन्होंने कहा, "पहले भी हम फाइनल में पहुंचे थे लेकिन जीत नहीं पाए थे। इस बार कोशिश रहेगी कि फाइनल में जीत दर्ज करें।"

टीवी अभिनेता ने कहा, "ऐसा नहीं है। यह सब जनता और इकोनॉमिक्स पर निर्भर करता है। जब जनता हॉकी को छोड़कर क्रिकेट देखना चाहती है, तो क्या ही किया जा सकता है? लेकिन, अब पहले की तुलना में थोड़ा बदलाव आया है क्योंकि ओलंपिक को पसंद किया जाता है और उम्मीद है कि आगे लोग बाकी खेलों को भी उतना ही पसंद करेंगे, जितना क्रिकेट को करते हैं।"

मानव गोहिल ने एसीबी को सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि पैशन भी बताया। उन्होंने कहा, "जब एसीबी का पहला सीजन शुरू हुआ था, तब बहुत सारी चुनौतियां थीं। चुनौतियां आज भी हैं, लेकिन छह सीजन तक आते-आते बहुत कुछ बदल गया है। टीवी के इतने सारे स्टार्स को एक छत के नीचे क्रिकेट खिलाना छोटी बात नहीं है, और हर कोई इसके लिए मेहनत कर रहा है।"

फाइनल में टीम को सपोर्ट करने के सवाल पर अभिनेता ने कहा, "इस बार दिल्ली और चंडीगढ़ आमने-सामने हैं और दोनों ही मजबूत टीमें हैं। दिल्ली तीन बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन आज रण में युद्ध है और देखना होगा कि कौन जीतेगा।"

मैच में आने वाली चुनौतियों की बात करते हुए मानव ने बताया कि मौसम से बहुत परेशानी हो रही है क्योंकि मैदान में सीधी धूप खिलाड़ियों पर पड़ रही है। ऐसे में वहां कुछ घंटे भी टिक पाना मुश्किल हो रहा है।

बता दें कि मानव गोहिल ने हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर-2 में भारतीय एजेंसी के अधिकारी का रोल प्ले किया और आर. माधवन के साथ स्क्रीन शेयर की है। फिल्म में उनके किरदार की खूब चर्चा हो रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 9:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story