संजय निरुपम ने पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी में कटौती की तारीफ की

संजय निरुपम ने पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी में कटौती की तारीफ की
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आईएएनएस से कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम न बढ़ें, इसलिए केंद्र की मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम किया। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर आम आदमी पर न पड़े, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। जनसामान्य के हितों का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने अच्छा फैसला किया।

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आईएएनएस से कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम न बढ़ें, इसलिए केंद्र की मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम किया। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर आम आदमी पर न पड़े, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। जनसामान्य के हितों का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने अच्छा फैसला किया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सफलतम प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। बड़े-बड़े राष्ट्राध्यक्षों से पीएम मोदी का सीधा संवाद है। दुनिया के मन में पीएम मोदी को लेकर आदर है।

संजय निरुपम में कांग्रेस विधायक की फ्री आईपीएल टिकट की मांग की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों का ये पुराना चरित्र है। उनको सबकुछ मुफ्त में चाहिए। आईपीएल क्रिकेट का व्यवसायिक प्रोजेक्ट है। इसमें बड़ी-बड़ी टीमें और बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। करोड़ों में खिलाड़ियों की बोली लगती है। ऐसे में किसी विधायक को कोई मुफ्त में टिकट क्यों देगा?

उन्होंने एनसीपी को लेकर कहा कि अजित पवार के निधन के बाद पार्टी इतने बड़े झटके को झेलकर आगे बढ़ी है। ऐसे में दूसरी पार्टी के लोग बार-बार राष्ट्रवादी कांग्रेस के बारे में, अजित दादा के बारे में और उनके निधन के बारे में दुष्प्रचार कर बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसे षड्यंत्रों से लोगों को बाज आना चाहिए। एनसीपी को एक बड़ा सदमा लगा है।

उन्होंने कहा कि एनसीपी के नेता सदमे से बाहर निकल रहे हैं। एनसीपी के नेता अपनी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में एनसीपी को लेकर किसी भी नेता के बयानों को तरजीह नहीं देनी चाहिए। महाराष्ट्र के तमाम नेताओं को अजित पवार के बारे में, उनकी पार्टी के बारे में दुष्प्रचार करने से बाज आना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 9:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story