अदाणी पोर्ट्स की आय दूसरी तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़ी, वित्त वर्ष 27 के लिए ईबीआईटीडीए गाइडेंस को 1,000 करोड़ रुपए बढ़ाया

अदाणी पोर्ट्स की आय दूसरी तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़ी, वित्त वर्ष 27 के लिए ईबीआईटीडीए गाइडेंस को 1,000 करोड़ रुपए बढ़ाया
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 3,120 करोड़ रुपए था।

अहमदाबाद, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 3,120 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 27 (चालू वित्त वर्ष) की पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 11,340 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 9,167 करोड़ रुपए थी।

सितंबर तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 6,807 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 5,550 करोड़ रुपए था।

वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी की आय सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 22,161 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 18,294 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 7,332 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6,431 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में ईबीआईटीडीए सालना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 13,347 करोड़ रुपए हो गया है।

मजबूत प्रदर्शन के चलते कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 27 के लिए आय की गाइडेंस को 1,000 करोड़ रुपए बढ़ाकर 44,000-46,000 करोड़ रुपए कर दिया है। वहीं, ईबीआईटीडीए गाइडेंस को भी 1,000 करोड़ रुपए बढ़ाकर 26,000-27,000 करोड़ रुपए कर दिया है।

कंपनी ने बताया कि उसके घरेलू पोर्ट्स की आय सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ी है और ईबीआईटीडीए मार्जिन 72.5 प्रतिशत पर रहा है। अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स से आय सालाना आधार पर 71 प्रतिशत बढ़ी है और ईबीआईटीडीए मार्जिन 47.7 प्रतिशत रहा है।

नतीजों पर अदाणी पोर्ट्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही शानदार रही। हमारे घरेलू पोर्ट्स हमारी कमाई का मुख्य आधार बने हुए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स और मरीन कारोबार विकास के मजबूत इंजन के रूप में उभर रहे हैं। पहली छमाही के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, हम वित्त वर्ष 27 के लिए अपनी आय, ईबीआईटीडीए और कैपेक्स के अनुमानों को बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे हम अपने 'एम्बिशन 2031' लक्ष्यों की दिशा में निवेश बढ़ा रहे हैं, हमारी बैलेंस शीट बेहद मजबूत बनी हुई है। पिछले दो वर्षों में हमने 30,346 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय किया है, जिसमें पहली छमाही में योजना से अधिक निवेश भी शामिल है और साथ ही नेट डेट-टू-ईबीआईटीडए अनुपात को 1.8 गुना पर बनाए रखा है। यह हमारे बिजनेस मॉडल की मजबूती और पूंजी अनुशासन को दर्शाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story