भाजपा नेता आरपी सिंह ने ममता से पूछा सवाल, अधिकारियों के तबादले से चुनाव कैसे प्रभावित हो सकता

भाजपा नेता आरपी सिंह ने ममता से पूछा सवाल, अधिकारियों के तबादले से चुनाव कैसे प्रभावित हो सकता
भाजपा नेता आरपी सिंह ने एचएस फूलका के भाजपा में शामिल होने को लेकर आईएएनएस से कहा कि आम आदमी पार्टी की वजह से उन्होंने बयान दिया था कि राजनीति में आना उनकी भूल थी।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता आरपी सिंह ने एचएस फूलका के भाजपा में शामिल होने को लेकर आईएएनएस से कहा कि आम आदमी पार्टी की वजह से उन्होंने बयान दिया था कि राजनीति में आना उनकी भूल थी।

आर.पी. सिंह ने कहा कि एचएस फूलका सिख मामलों के लेकर काम करने वाले लोगों में से हैं। 1984 के मामले को लेकर लगातार उन्होंने लड़ाई लड़ी है। 2019 में जब उन्होंने आम आदमी पार्टी सज्जन कुमार की वजह से छोड़ी थी। सज्जन कुमार के खिलाफ केस लड़ना था, जिसकी छूट आम आदमी पार्टी नहीं दे रही थी। जिसके बाद उन्होंने पहले एलओपी का पद छोड़ा और बाद में आम आदमी पार्टी भी छोड़ दी थी। उनके भाजपा में आने से पार्टी को बल मिलेगा।

ममता बनर्जी के वोटर लिस्ट संबंधी आरोप पर आर.पी. सिंह ने कहा कि एसआईआर के वक्त ममता बनर्जी कहती थीं कि गलत वोट काट दिए गए और एक भी व्यक्ति को पेश नहीं कर पाईं, जिसका गलत वोट काटा गया है। ममता बनर्जी झूठी नेता हो गई हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग को उचित कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के तबादले से चुनाव कैसे प्रभावित हो सकता है? ममता बनर्जी ने प्रशासन का राजनीतिकरण कर दिया है।

यूसीसी को लेकर आर.पी. सिंह ने कहा कि यह हमारे मुद्दे में शामिल है। उत्तराखंड और गुजरात में हमने यूसीसी पर कानून पास कर लागू किया है। असम में भी यूसीसी का बिल पास कर उसे लागू किया जाए, ताकि सबके एक जैसे अधिकार हों। किसी एक जाति-वर्ग या किसी एक धर्म के लिए विशेष अधिकार न हो।

हेमंत सोरेन के 69 करोड़ रुपए के सीएम आवास को लेकर उन्होंने कहा कि देश में ये तीसरा शीश महल बन रहा है। पहला दिल्ली में बना। जिसमें अरविंद केजरीवाल ने लगभग 52 करोड़ रुपए खर्च किए। उसके बाद पंजाब में बना। जिसमें कई करोड़ रुपए खर्च किए गए। उसी प्रकार का शीश महल अब झारखंड में बन रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 10:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story