अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आयरलैंड की चाल, जोनाथन ट्रॉट शॉर्ट-टर्म कंसल्टेंट नियुक्त

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आयरलैंड की चाल, जोनाथन ट्रॉट शॉर्ट-टर्म कंसल्टेंट नियुक्त
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम का शॉर्ट-टर्म कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। पांच मुकाबलों की यह सीरीज 5-14 अगस्त के बीच खेली जाएगी।

डबलिन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम का शॉर्ट-टर्म कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। पांच मुकाबलों की यह सीरीज 5-14 अगस्त के बीच खेली जाएगी।

45 वर्षीय ट्रॉट अफगानिस्तान के पूर्व हेड कोच हैं। वह अगले हफ्ते से शुरू होने वाली 14 दिन की कंसल्टेंसी के लिए आयरलैंड से जुड़ेंगे। ट्रॉट की भूमिका टीम को वनडे सीरीज की तैयारी में मदद करने और अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों के दौरान सलाह देने पर केंद्रित होगी। यह सीरीज 2027 की शुरुआत में होने वाले आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए आयरलैंड की तैयारी का एक अहम हिस्सा है।

ट्रॉट ने 2007 से 2015 के बीच इंग्लैंड के लिए 52 टेस्ट, 68 वनडे और 7 टी20 मैच खेले। उन्हें 2022 में अफगानिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था, जो फरवरी 2026 तक इस भूमिका में रहे। ट्रॉट ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2017 में इंग्लैंड के साथ काम किया। इसके अलावा, वार्विकशायर में बतौर असिस्टेंट कोच काम किया। उन्होंने केंट और स्कॉटलैंड के साथ कोचिंग की भूमिकाएं निभाई हैं।

क्रिकेट आयरलैंड में हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने कहा कि ट्रॉट की नियुक्ति से आयरलैंड को एक अहम प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज, साल 2027 की शुरुआत में होने वाले आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए आयरलैंड की पुरुष टीम की तैयारी के लिहाज से बहुत अहम है। यह एक विश्व-स्तरीय कोच को अपने साथ जोड़ने का एक दुर्लभ मौका है, जिन्हें विपक्षी टीम के बारे में मौजूदा समय की काफी जानकारी है।"

वेस्ट मानते हैं कि अफगानिस्तान के साथ ट्रॉट के हालिया अनुभव से आयरलैंड की रणनीतिक योजना बेहतर होगी। उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान टीम के साथ काम करने के कारण, जोनाथन सीरीज के लिए हमारी रणनीतिक योजना में मदद करने के लिए सही स्थिति में हैं। वे हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ को एक नया नजरिया देंगे, जिससे 50-ओवर क्रिकेट के बारे में उनके कौशल और ज्ञान का दायरा बढ़ेगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 July 2026 10:10 PM IST

Tags

Next Story