अफ्रीकी एथलीटों का चीन के वुहान मैराथन में वर्चस्व

अफ्रीकी एथलीटों का चीन के वुहान मैराथन में वर्चस्व
वर्ष 2026 वुहान मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 22 मार्च को मध्य चीन के हुपेइ प्रांत की राजधानी वुहान में आयोजित हुई। अफ्रीकी एथलीटों ने पूर्ण मैराथन दौड़ के पुरुष और महिला वर्गों के पहले तीन स्थान प्राप्त किए।

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2026 वुहान मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 22 मार्च को मध्य चीन के हुपेइ प्रांत की राजधानी वुहान में आयोजित हुई। अफ्रीकी एथलीटों ने पूर्ण मैराथन दौड़ के पुरुष और महिला वर्गों के पहले तीन स्थान प्राप्त किए।

केन्याई एथलीट जोन म्बुरु मुइरुई ने 1 घंटे 10 मिनट 16 सेकंड के समय के साथ पुरुष वर्ग का खिताब जीता, जबकि केन्याई महिला एथलीट वेरोनिचाह न्जेरी मैना ने 2 घंटे 24 मिनट 14 सेकंड के समय के साथ महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया और इस प्रतियोगिता का नया रिकार्ड भी स्थापित किया।

चीनी एथलीट हे च्ये ने 2 घंटे 10 मिनट 56 सेकंड के रिजल्ट के साथ पुरुष वर्ग का चौथा स्थान प्राप्त किया और चीनी खिलाड़ी चु छिंग ने 2 घंटे 24 मिनट 14 सेकंड के साथ महिला वर्ग का चौथा स्थान हासिल किया।

इस साल वुहान मैराथन का प्रारंभिक स्थल यांगत्सी नदी के उत्तर में स्थित था और फिनिशिंग लाइन यांगत्सी नदी के दक्षिण में थी। प्रतियोगिता का मार्ग वुहान के सात केंद्रीय डिस्ट्रिक्ट से गुजरा, जिसने शानदार नदी, विशाल झील और बृहद वुहान शहर के दृश्य दिखाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 8:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story