अगस्त में चीन में बिजली की खपत अधिक
बीजिंग, 20 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा ब्यूरो द्वारा 20 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल अगस्त में पूरे चीन में कुल बिजली की खपत 10 खरब 33 अरब 20 करोड़ किलोवाट-घंटे तक पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी अवधि से 1.7 प्रतिशत अधिक है। यह फिर एक बार 10 खरब किलोवाट-घंटे से अधिक रही।
बताया जाता है कि अगस्त में विद्युत भार 1 अरब 56 करोड़ किलोवाट रहा, जो पिछले साल के पीक लोड से 4 करोड़ 96 लाख 90 हजार किलोवाट ज्यादा है।
इसमें प्राथमिक उद्योग में बिजली की खपत पिछले साल की समान अवधि से 2.7 प्रतिशथ अधिक रही। द्वितीयक उद्योग और तृतीयक उद्योग में बिजली की खपत में अलग-अलग तौर पर 2.4 फीसदी और 5.1 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ। वहीं, शहरी और देहाती निवासियों में बिजली की खपत में 4.0 प्रतिशत की कटौती हुई।
उद्योग में उच्च तकनीक और उपकरण निर्माण क्षेत्रों में बिजली की खपत में तेज़ी से बढ़ोतरी का रुझान बना रहा। तृतीयक उद्योग में चार्जिंग व बैटरी-स्वैपिंग सेवा और इंटरनेट डेटा सेवा में बिजली की खपत में ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Sept 2026 6:01 PM IST












