- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नांदा उड़ान पुल के पास शराब पार्टी...
शिकंजा: नांदा उड़ान पुल के पास शराब पार्टी के बाद जमकर हुई मारपीट, मोबाइल और बाइक लूटी - एक घंटे में दोनों आरोपी धराए

डिजिटल डेस्क, नागपुर. नांदा तालाब परिसर में शराब पीने के बाद हुए विवाद में दो युवकों ने अपने परिचित से मारपीट कर उसकी नकदी, मोबाइल और बाइक छीन ली। घटना की जानकारी मिलते ही खापरखेड़ा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम सक्रिय हुई और करीब एक घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल और युनिकॉर्न बाइक समेत कुल 1 लाख 200 रुपए का माल बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, दहेगांव रंगारी निवासी सतीश रामदासजी मानकर (40) रविवार सुबह करीब 7.30 बजे नांदा तालाब परिसर में थे। दोनों आरोपियों से उनकी पहले से पहचान थी। तीनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रफुल उर्फ मतदार किशोर राऊत (31), निवासी इंदिरा प्रगति नगर, कोराडी और आशिष ओमकार वासनिक (31), निवासी सिद्धार्थ नगर, महादुला, कोराडी ने मानकर के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों उनकी जेब से 2 हजार रुपए नकद और ओप्पो मोबाइल निकालकर उनकी युनिकॉर्न बाइक लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद मानकर ने दहेगांव रंगारी के सरपंच किशोर चौधरी को जानकारी दी। चौधरी ने तत्काल खापरखेड़ा पुलिस निरीक्षक संदीप बुवा को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
यह भी पढ़े -आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर नागपुर को बड़ी सौगात, डॉ. हेडगेवार के नाम पर फ्लाईओवर का लोकार्पण
बाइक बेचने की कोशिश पड़ी भारी
नाइट अधिकारी आशिष कोहले के नेतृत्व में हवलदार संदीप सगणे, पुलिसकर्मी शेखर वानखड़े और बादल गिरी ने आसपास के इलाके में आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि प्रफुल राऊत कोराडी मंदिर गेट के पास बस स्टॉप के नजदीक चोरी की बाइक और मोबाइल बेचने के लिए कुछ लोगों से संपर्क कर रहा है।
पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रफुल राऊत को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और तलाश के बाद उसके साथी आशिष वासनिक को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों के पास से नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद कर ली। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों और जब्त माल को कोराडी पुलिस के नाइट अधिकारी एपीआई विनोद जोकार के सुपुर्द किया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रफुल राऊत के खिलाफ इससे पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। खापरखेड़ा थाने में चोरी का एक मामला तथा कोराडी थाने में भी चोरी के मामले उसके खिलाफ दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। घटना के बाद पेट्रोलिंग टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर माल बरामद किया।
Created On :   20 Sept 2026 5:59 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ












