Nagpur News: अब तक 4203 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, 195 पीओपी की मूर्तियां मिलीं

  • पांचवें दिन 1417 प्रतिमाओं का कृत्रिम टैंकों में विसर्जन
  • धरमपेठ जोन में सबसे अधिक 539 प्रतिमाओं का विसर्जन
  • फुटाला पर स्वयंसेवकों ने संभाली पर्यावरणपूरक विसर्जन की व्यवस्था

Nagpur News शहर में पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव के तहत अब तक करीब 4203 गणेश प्रतिमाओं का कृत्रिम टैंक में विसर्जन हुआ है। शहर में पांच दिनों के गणेश स्थापना वाली प्रतिमाओं के लिए 10 जोन के 26 स्थानों पर कृत्रिम टैंक को बनाया गया है। सभी 10 जोन में करीब 96 टैंक में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ है। पांचवे दिन की प्रतिमाओं में 1324 मिट्‌टी और 93 पीओपी की प्रतिमाएं मिली है। शहर में सर्वाधिक प्रतिमाओं का विसर्जन धरमपेठ जोन में 487 मिट्‌टी और 52 पीओपी की मूर्तियों समेत 539 प्रतिमा का रहा है, जबकि सबसे कम गांधीबाग जोन में 7 प्रतिमाओं का हुआ है। इस जोन में सातों प्रतिमाएं मिट्‌टी की पाई गई है।

डेढ़ और तीन दिनों की समयावधि में 2786 प्रतिमा विसर्जन : डेढ़ दिनों के की 89 तालाबांे में 2079 प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान 2010 मिट्‌टी की और 69 पीओपी की मूर्तियां का समावेश है। तीन दिनों बाद 92 कृत्रिम तालाबों में करीब 707 मूर्तियों का विसर्जन हुआ है, इनमें से 674 मिट्‌टी और 33 पीओपी की मूर्तियों का समावेश है। शहर में कृत्रिम तालाबों की जानकारी देने के लिए मनपा प्रशासन से क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। क्यूआर कोड से दिशानिर्देशक के अलावा मोबाइल विसर्जन कुंड भी क्रियान्वित किए गए है। नागरिकों से कृत्रिम टैंक में प्रतिमा विसर्जन का आवाहन महापौर नीता ठाकरे, सत्ता पक्ष नेता बाल्या उर्फ नरेन्द्र बोरकर, आयुक्त डॉ विपिन ने किया है।

फुटाला पर विद्यार्थियों और स्वयंसेवी संस्था से सहयोग : पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव और विसर्जन के लिए ग्रीन विजिल फाऊंडेशन स्वयंसेवी संस्था फुटाला तालाब परिसर में व्यवस्था संभाल रही है। ग्रीन विजिल फाऊंडेशन के कौस्तुभ चटर्जी, टील लीडर सुरभि जायस्वाल के नेतृत्व में रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी के पर्यावरण सेल के विद्यार्थी आरईईएफ के विद्यार्थी पूरा समय मौजूद रहकर कृत्रिम टैंक में विसर्जन करा रहे हैं। स्वयंसेवकों से पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव का महत्व बताने के साथ ही कृत्रिम टैंक में प्रतिमा विसर्जन और निर्माल्य को अलग कुंड में डालने पर मार्गदर्शन भी कर रहे हैं।



Created On :   19 Sept 2026 6:51 PM IST

Tags

Next Story