अहमदाबाद नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने फ्लैट से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
अहमदाबाद (गुजरात), 18 जून (आईएएनएस)। नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस को देर रात इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस पूरी घटना के बारे में एसीपी दिग्विजय सिंह राणा ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि साबरमती पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई थी कि एक छात्र ने अपने फ्लैट से कूदकर अपनी जान दे दी। अब छात्र के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। हमारी तरफ से छात्र के मामा से भी संपर्क किया गया।
एसीपी दिग्विजय सिंह राणा के मुताबिक, छात्र ने नीट की परीक्षा दी थी। उसके हिसाब से यह परीक्षा अच्छी गई थी। कहीं पर कोई दिक्कत नहीं थी। उसे भरोसा था कि उसके अपेक्षा के अनुरूप परिणाम आएगा। छात्र अपनी परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित भी था। उसने कभी-भी परीक्षा से जुड़ा कोई भी विषय अपनी मम्मी के साझा नहीं किया था और न ही उसके जेहन में इसे लेकर कोई सवाल था। दो दिन पहले ही छात्र की तरफ से फॉर्मा के लिए फॉर्म भी भरा था।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि छात्रा इंट्रोवर्ट किस्म का था। वो आमतौर पर दूसरों के साथ अपनी बातों को बताने से परहेज करता था, लेकिन कभी-कभी उसकी अपनी मम्मी और मामा से बात होती थी। छात्र के पिता सूरत में रहते हैं। वो पेशे से वकील हैं।
एसीपी ने बताया कि अभी साबरमती पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अंतिम संस्कार के बाद छात्र के माता-पिता और मामा इस बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके बाद छात्र के साथ पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा, अगर जरूरत पड़ी तो छात्र के लेपटॉप को भी एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Jun 2026 9:43 PM IST












