एआई प्रौद्योगिकी के लाभों को अधिक देशों तक पहुंचाने की उम्मीद संयुक्त राष्ट्र
बीजिंग, 16 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने 15 जुलाई को न्यूयॉर्क में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संयुक्त राष्ट्र को उम्मीद है कि 2026 के विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन (डब्ल्यूएआईसी) के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और सभी लोगों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के यात्रा बुलेटिन में कहा गया है कि यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण सभा है। एआई प्रौद्योगिकी को यथासंभव अधिक से अधिक देशों में साझा और विकसित किया जाना चाहिए।
दुजारिक ने कहा कि यह एक और महत्वपूर्ण सम्मेलन है, जहां सभी पक्ष मिलकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे, ताकि सभी को लाभ हो। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि एआई तकनीक को अधिक से अधिक देशों में साझा और विकसित किया जाए। साथ ही, सार्वजनिक हित को बढ़ावा देने के लिए एआई का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग किया जाना चाहिए।
बता दें कि 2026 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैश्विक शासन पर उच्च स्तरीय बैठक 17 से 20 जुलाई तक चीन के शांगहाई शहर में आयोजित की जाएगी। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इसके उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे और मुख्य भाषण देंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 July 2026 9:25 PM IST












