एम्स-जोधपुर जॉब अलर्ट 24 पदों के लिए आवेदन मांगे, 1 मई तक भर दें फॉर्म
जयपुर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने संविदा आधार पर ग्रुप-ए, बी और सी के विभिन्न 24 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एम्स-जोधपुर ने जिन 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें मेडिकल फिजिसिस्ट, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन ग्रेड-II, परफ्यूजनिस्ट, टेक्नीशियन (लैब), पंचकर्म टेक्नीशियन और कैथ लैब टेक्नीशियन का 1-1, टेक्नीशियन (डायलिसिस) के 2, टेक्नीशियन (ओटी) के 6 और फिजियोथेरेपिस्ट के 10 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 21 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 26 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 40,290 से 88,638 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एम्स-जोधपुर की से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 April 2026 6:25 PM IST












