धर्म: अकाल तख्त के मुख्य ग्रंथी ने अश्लीलता को बढ़ावा देने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या को उचित बताया

अकाल तख्त के मुख्य ग्रंथी ने अश्लीलता को बढ़ावा देने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या को उचित बताया
अकाल तख्त के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या को उचित बताया है। इससे नया विवाद खड़ा हो गया है। कमल कौर भाभी के नाम जानी जाने वाली कंचन कुमारी पर अश्लील गीतों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था।

चंडीगढ़, 17 जून (आईएएनएस)। अकाल तख्त के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या को उचित बताया है। इससे नया विवाद खड़ा हो गया है। कमल कौर भाभी के नाम जानी जाने वाली कंचन कुमारी पर अश्लील गीतों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था।

मलकीत सिंह ने कहा कि जो भी अश्लीलता फैलाने और सिख समुदाय को बदनाम करने की कोशिश करता है। उसके साथ ऐसा व्यवहार उचित है। कुछ भी गलत नहीं हुआ है।

अकाल तख्त जत्थेदार के बाद दूसरे सबसे बड़े पद पर आसीन मुख्य ग्रंथी ने युवाओं से अश्लील सामग्री से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

कंचन का शव क्षत-विक्षत अवस्था में 11 जून को बठिंडा शहर में एक कार से बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। हत्या के आरोप में दो लोगों जसप्रीत सिंह और निमरत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरोन हत्या के कुछ घंटों बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भाग गया।

पुलिस अधीक्षक अमनीत कोंडल ने बताया कि मुख्य आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। आरोपी मोगा का रहने वाला है। 30 साल का मेहरोन खुद को कट्टरपंथी बताता है। वह 'कौम दे राखे' नामक संगठन का प्रमुख है।

पुलिस ने बताया कि मेहरोन करीब तीन महीने से कंचन की हत्या की साजिश रच रहा था। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों जसप्रीत सिंह (32) और निमरतजीत सिंह (21) के साथ वह कई बार लुधियाना आया था और कंचन की जीवनशैली, गतिविधियों और दिनचर्या पर नजर रखने के लिए उसके घर के नजदीक होटलों में रुका था।

कंचन की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें मेहरोन कह रहा था कि कंचन की हत्या उसके दो साथियों ने की है। कंचन के 3,84,000 फॉलोअर्स हैं और वह 'फनी भाभी टीवी' नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाती थी, जिसके 2,36,000 सब्सक्राइबर हैं।

पुलिस के मुताबिक मेहरोन ने राज्य की दो अन्य महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को भी कथित तौर पर अश्लीलता फैलाने के लिए धमकी दी थी। अमृतसर की दीपिका लूथरा को उनके 'दोहरे मतलब वाले' कंटेंट की वजह से मेहरोन से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, इसलिए उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया। दीपिका लूथरा की जान को खतरा देखते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने उनके घर के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Jun 2025 8:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story