अखिलेश यादव और कितनी गिराएंगे राजनीति की गरिमा, 2027 में जनता देगी जवाब जगदंबिका पाल

अखिलेश यादव और कितनी गिराएंगे राजनीति की गरिमा, 2027 में जनता देगी जवाब  जगदंबिका पाल
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एआई वीडियो दिखाए जाने पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि एआई की मदद लेकर किसी सीएम का अमर्यादित वीडियो बनाना बेहद निंदनीय है।

लखनऊ, 1 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एआई वीडियो दिखाए जाने पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि एआई की मदद लेकर किसी सीएम का अमर्यादित वीडियो बनाना बेहद निंदनीय है।

इस वीडियो में सीएम योगी को चिलम पीते हुए दिखाया गया था। इससे पहले अखिलेश ने भाजपा समर्थित लोगों द्वारा उन्हें अराजक बताते हुए रिलीज किया गया एआई वीडियो भी दिखाया था। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने सपा प्रमुख पर जमकर हमला बोला है।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "अखिलेश यादव खुद मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राजनीतिक विरोध हो सकता है, लेकिन अखिलेश यादव राजनीति का स्तर और गरिमा कितनी गिराएंगे? विरोध सरकार की नीतियों के खिलाफ हो सकता है, लेकिन यह कैसी मानसिकता है? योगी आदित्यनाथ गोरखपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। अगर अखिलेश यह नहीं समझते कि कोई संत या तपस्वी निस्वार्थ भाव से देश और राष्ट्र की सेवा करता है और लोगों की आस्था का केंद्र होता है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 2027 के चुनाव में देश की जनता इनको इसका जवाब देगी।"

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता इस बात को अच्छी तरीके से समझती है कि अखिलेश यादव और जितने भी विपक्षी दल हैं, वो पूर्ण रूप से बेरोजगार नेता हैं, जनता ने उनको बार-बार जनमत से रौंदा है और इस कारण से उनकी परेशानी, उनकी बौखलाहट उनके चेहरे पर दिखाई देती है। अपने राजनीतिक नैरेटिव को बनाने के लिए और उसको प्रासंगिक बनाए रखने के लिए अखिलेश यादव जैसे लोगों की मजबूरी है कि वे इस प्रकार के काम करें, जिसका जमीनी हकीकत से कोई ताल्लुक नहीं है।"

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है और उसकी कथनी और करनी में अंतर है। राज्य की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सपा का चाल और चरित्र दोनों जनता के सामने आ चुका है।

एसपी पोस्टर विवाद पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा, "प्रदेश के मुख्यमंत्री का इस तरीके का अमर्यादित पोस्ट बनाना बेहद निंदनीय है। यह भगवान राम की धरती है और यहां के मुख्यमंत्री के लिए ऐसी सोच रखना ही गलत है। इनके समय में ये क्या करते थे पहले उस पर ध्यान दें।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 3:01 PM IST

Tags

Next Story