अक्षय कुमार ने डिजिटल लत पर जताई चिंता, बोले-बच्चों को मोबाइल देना माता-पिता की बड़ी भूल

अक्षय कुमार ने डिजिटल लत पर जताई चिंता, बोले-बच्चों को मोबाइल देना माता-पिता की बड़ी भूल
अभिनेता अक्षय कुमार ने शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' के हालिया एपिसोड में मोबाइल फोन की लत को लेकर गंभीर बात की। उन्होंने इसे बच्चों के लिए एक बड़ा खतरा बताया और माता-पिता से जागरूक होने की अपील की।

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' के हालिया एपिसोड में मोबाइल फोन की लत को लेकर गंभीर बात की। उन्होंने इसे बच्चों के लिए एक बड़ा खतरा बताया और माता-पिता से जागरूक होने की अपील की।

यह चर्चा शो के दौरान कंटेस्टेंट्स आकाश सिंह, प्रियांशी सिंह और प्रतीक चतुर्वेदी के साथ हुई, जिसके दौरान डिजिटल युग, टेक्नोलॉजी और पेरेंटिंग पर गहरी बातचीत हुई। अक्षय ने बताया कि आजकल लोग एक रील या वीडियो देखना शुरू करते हैं, लेकिन फिर घंटों तक फोन पर लगे रहते हैं। अभिनेता ने कहा, "छोटे-छोटे वीडियो देखने में लोग औसतन छह घंटे मोबाइल स्क्रीन पर रहते हैं।

उन्होंने इसे बच्चों के लिए 'जाल' करार दिया, जिसमें फंसना बहुत आसान है। शो में अक्षय ने प्रियांशी से सोशल मीडिया ऐप्स के बढ़ते प्रभाव पर सवाल किया और स्टूडियो में मौजूद दर्शकों से पूछा, "यहां कितने मां-बाप हैं जिन्हें लगता है कि उनके बच्चे मोबाइल की लत में फंस चुके हैं?"

इस सवाल पर एक दर्शक ने जवाब देते हुए कहा, "सर, आजकल बच्चे खाना भी मोबाइल देखकर ही खाते हैं।" यह सुनकर अक्षय ने कहा कि समस्या की जड़ खुद अभिभावकों में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चे छोटी उम्र में फोन नहीं मांगते, बल्कि माता-पिता ही उन्हें हाथ में थमा देते हैं। कम उम्र में मोबाइल फोन बच्चों के लिए एक खतरनाक जाल की तरह काम करता है, जो उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और विकास को प्रभावित करता है।

इसी से रिलेट करते हुए अभिनेता ने अपने दोस्त का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, "मेरे एक दोस्त ने लगातार साढ़े छह घंटे रील्स देखने की आदत बनाई थी। इससे उनकी डायबिटीज काफी बढ़ गई और स्थिति गंभीर हो गई।

अक्षय ने आगे कहा, "आजकल कितने लोग डिजिटल रिहैब में एडमिट हो रहे हैं। मैं सभी बच्चों के माता-पिता से अपील करता हूं कि अगर उन्हें लगे कि बच्चा लत का शिकार हो रहा है, तो पहला कदम खुद उठाना होगा। बच्चे निर्दोष हैं, उन्हें गलत-सही समझाने की जिम्मेदारी माता-पिता की है। शुरुआती संकेतों को पकड़ना और बच्चे को सही रास्ता दिखाना जरूरी है।"

अक्षय ने अंत में कहा, "मैं किसी को सिखा नहीं रहा। जिसको सही लगे, वो अपनाएं। ठीक नहीं लगे, तो आप माता-पिता हैं। आपसे ज्यादा समझदार कोई नहीं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Feb 2026 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story