अली फजल ने खास अंदाज में ऋचा चड्ढा को दी सालगिरह की बधाई, बोले- 'अभी कहानी बाकी है'
मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अली फजल ने खास अंदाज में ऋचा को सालगिरह की बधाई दी।
अली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ऋचा के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। अली ने लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी, मेरे साथी। आज का दिन बेहद खास था, जैसे पहले से तय था कि आगे की कहानी अभी बाकी है।"
उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं आमतौर पर तारीखें याद नहीं रखता, लेकिन आज का दिन और जिस तरह ये बीता, वो हमेशा एक खूबसूरत याद रहेगा। मुझे हमारी ये तस्वीरें बहुत पसंद हैं और आज सच में बहुत अच्छा दिन है। देखा, सब अच्छा ही हुआ।"
ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे अली और ऋचा की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी को अपने तरीके से सेलिब्रेट किया और आज भी एक-दूसरे के साथ खुश हैं।
ऋचा और अली अप्रैल 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से दोनों ने अपनी शादी को टाल दिया गया था, जिसके बाद दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी। अलग-अलग धर्म होने की वजह से उन्होंने ये आसान और कानूनी रास्ता चुना। कोर्ट मैरिज के बाद सितंबर-अक्टूबर 2022 में उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ खूब उत्सव मनाया, जिसमें ढेर सारे सेलिब्रिटी भी शामिल हुए। इसके बाद साल 2024 में अली और ऋचा ने बेटी का स्वागत किया।
दोनों ने बेटी का नाम 'जुनैरा इदा फजल' रखा है, जो एक अरबी नाम है और इसका मतलब है 'गाइडिंग लाइट।'
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 March 2026 4:23 PM IST












