'एलियन अर्थ' के नए सीजन में आदर्श गौरव की वापसी, 'गेम ऑफ थ्रोन्स' स्टार पीटर डिंकलेज की भी होगी एंट्री

एलियन  अर्थ के नए सीजन में आदर्श गौरव की वापसी, गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार पीटर डिंकलेज की भी होगी एंट्री
डिजिटल प्लेटफॉर्म का दौर लगातार तेजी से बढ़ रहा है, और अब भारतीय कलाकार भी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता आदर्श गौरव एक बार फिर ग्लोबल सीरीज में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी चर्चित साइंस-फिक्शन सीरीज 'एलियन: अर्थ' का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस बार इसमें एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय नाम भी जुड़ गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। डिजिटल प्लेटफॉर्म का दौर लगातार तेजी से बढ़ रहा है, और अब भारतीय कलाकार भी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता आदर्श गौरव एक बार फिर ग्लोबल सीरीज में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी चर्चित साइंस-फिक्शन सीरीज 'एलियन: अर्थ' का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस बार इसमें एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय नाम भी जुड़ गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

इस सीजन की खास बात यह है कि मशहूर अभिनेता पीटर डिंकलेज, जो सुपरहिट सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के लिए जाने जाते हैं, इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुके हैं। उनकी एंट्री से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाला सीजन पहले से ज्यादा बड़ा और दमदार होने वाला है। इस सीजन की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है।

आदर्श गौरव इस सीरीज के पहले सीजन में भी नजर आए थे, जहां उन्होंने 'स्लाइटली' नाम का किरदार निभाया था। दर्शकों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की थी। यही वजह है कि दूसरे सीजन में उनकी वापसी को लेकर पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है।

अपने अनुभव को साझा करते हुए आदर्श गौरव ने कहा, ''इस सीरीज का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा है। पहले सीजन को जो जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, वह प्रेरणादायक थी। खासकर मेरे किरदार को मिली सराहना ने मुझे और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया।''

उन्होंने आगे कहा, ''स्लाइटली एक ऐसा किरदार है, जिसमें भावनाएं और जटिलता दोनों ही मौजूद हैं। अब दूसरे सीजन में इस किरदार की यात्रा को आगे बढ़ाना मेरे लिए रोमांचक अनुभव होगा। इतने बड़े और अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना सीखने के लिए एक शानदार मौका है, जो मुझे हर दिन बेहतर बनने के लिए प्रेरित करता है।''

इस सीजन में आदर्श के साथ कई और बड़े कलाकार भी नजर आने वाले हैं, जिनमें सैमुअल ब्लिंकिन, आदर्श सिडनी चैंडलर, एलेक्स लॉथर, एस्सी डेविस और टिमोथी ओलिफेंट जैसे नाम शामिल हैं।

सीरीज 'एलियन: अर्थ' को नोह हॉले ने बनाया है, जबकि मशहूर फिल्ममेकर रिडले स्कॉट इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। यह सीरीज 2025 की सबसे लोकप्रिय साइंस-फिक्शन शोज में शामिल रही है और दुनियाभर में इसे काफी पसंद किया गया है। अब पीटर डिंकलेज जैसे बड़े नाम के जुड़ने से इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 April 2026 4:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story