अलका लांबा के पिता के घर चोरी, 10 मिनट में तीन नकाबपोश उड़ा ले गए सारी सेविंग्स

अलका लांबा के पिता के घर चोरी, 10 मिनट में तीन नकाबपोश उड़ा ले गए सारी सेविंग्स
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए पिता के घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी दी। यह घटना दिल्ली के सी ब्लॉक टैगोर गार्डन इलाके में हुई है, जहां उनके 88 वर्षीय पिता रहते हैं।

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनेस)। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए पिता के घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी दी। यह घटना दिल्ली के सी ब्लॉक टैगोर गार्डन इलाके में हुई है, जहां उनके 88 वर्षीय पिता रहते हैं।

अलका लांबा ने पहले एक्स पोस्ट पर लिखा कि रात 3 बजे 3 चोर एक साथ पापा (88) के घर सी ब्लॉक टैगोर गार्डन में घुसे। सारी सेविंग्स सब चुरा कर ले गए। राजधानी दिल्ली में अब कोई अपने घर तक में सुरक्षित नहीं है और न ही उनके घर अब सुरक्षित हैं। चोर-अपराधियों को किसी का कोई डर नहीं रहा। दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं—भगवान का शुक्र की पिता जी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

उन्होंने दूसरे एक्स पोस्ट पर लिखा कि पिता के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज से सब पता चलता है कि 3 नकाबपोश आदमी सुबह के 6:15 मिनट पर घर के अंदर घुसते हैं और 10 मिनटों में सब साफ करके एक ही बाइक से भाग जाते हैं। पूरे इलाके में इसके बाद एक डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस चाहे तो हर सीसीटीवी की जांच कर अपराधियों तक आसानी से पहुंच सकती है।

उन्होंने दिल्ली पुलिस से अपील की है कि वह इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान करे। अलका लांबा ने बताया कि पहली लीड पहले ही डीसीपी नॉर्थवेस्ट को सौंप दी गई है।

अलका लांबा ने चिंता जताते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में अब कोई अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। चोर-अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि उनके पिता पूरी तरह सुरक्षित हैं।

अलका लांबा वर्तमान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय छात्र संघ से की। वह 1995 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन की अध्यक्ष चुनी गईं और बाद में एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं।

इसके बाद वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। फरवरी 2015 में वह चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा की विधायक बनीं। 2019 में पार्टी के भीतर मतभेदों और अनादर का हवाला देते हुए उन्होंने 'आप' छोड़ दी और दोबारा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 5:16 PM IST

Tags

Next Story