आपातकालीन शटडाउन: 1 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

1 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
  • मनपा ने नागरिकों से शटडाउन की अवधि को ध्यान रखते हुए की अपील
  • आवश्यक पानी का पर्याप्त भंडारण करने की अपील की है

Nagpur News. मनपा के जलप्रदाय विभाग और ओसीडब्ल्यू की ओर से 1 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक छह घंटे का आपातकालीन शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान पेंच-3 जलशुद्धिकरण संयंत्र के कॉमन डिस्चार्ज हेडर पाइपलाइन के लीकेज की दुरुस्ती की जाएगी। साथ ही जलशुद्धिकरण संयंत्र में विद्युत एवं तकनीकी दुरुस्ती के काम भी किए जाएंगे। बरसात के दौरान पानी के साथ आने वाली रेत, मिट्टी और कचरे से संयंत्र की सुरक्षा के लिए नियमित देखभाल के कार्य भी इस दौरान पूरे किए जाएंगे।

शटडाउन के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। मनपा के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में लक्ष्मी नगर, बजाज नगर, अभ्यंकर नगर, रहाटे कॉलोनी, वसंत नगर, 8 रास्ता चौक, अत्रे लेआउट, पीएनटी कॉलोनी, आयकर कॉलोनी, श्रद्धानंद पेठ, माटे चौक, आरपीटीएस कॉलोनी, एमआईजी, एचआईजी एवं एलआईजी कॉलोनी शामिल हैं।

इसके अलावा राम नगर, गिरीपेठ, त्रिकोणी पार्क, गोकुलपेठ, खरे टाउन, शंकर नगर, गांधी नगर, शिवाजी नगर, धरमपेठ, विद्यापीठ परिसर, विधि महाविद्यालय चौक, सेमिनरी हिल्स, सुरेंद्रगढ़, मानवता नगर, जय बजरंग सोसायटी, सरोज नगर, मनोहर विहार, भीमटेकड़ी, धम्म नगर, राजीव नगर, शास्त्री नगर, सीपीडब्ल्यूडी रायफल लाइन, आमदार निवास, सिविल लाइंस, रविभवन, घाटे लेआउट, रामदासपेठ, कांचीपुरा, गोरेपेठ, वसंतराव नाईक नगर, पाटकर शाह निवास, आंबेडकर नगर और गवलीपुरा क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।

फुटाला, तेलंगखेड़ी, रवि नगर, वॉकर्स स्ट्रीट, हाईकोर्ट बंगला, आरबीआई, मरियम नगर, लेडीज क्लब चौक, पीडब्ल्यूडी क्वार्टर, अहिंसा चौक, तेलंगखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर, धोबीघाट, पुराना एवं नया फुटाला, संजय नगर, ट्रस्ट लेआउट और सुदाम नगर में भी जलापूर्ति प्रभावित होगी।

बोरियापुरा-खदान, रेड स्टोन्स, शारदा माता मंदिर परिसर, कोसरकर मोहल्ला, चापरे मोहल्ला, खरबीकर मोहल्ला, देवघर मोहल्ला, बाजीराव गली, गोलीबार चौक, हेडाऊ मोहल्ला और कुरडकर मोहल्ला क्षेत्र भी शटडाउन से प्रभावित रहेंगे।

इसी तरह सीताबर्डी किला, बजेरिया, भालदारपुरा, खदान, संतरा मार्केट, छोटी खदान, बापूराव गली, ज्योति नगर, गांधी मार्केट, गांजाखेत, गंजीपेठ, तीन नल चौक, मछली मार्केट, लाल स्कूल, हज हाउस, राम मंदिर गली, चिटणीस पार्क, दरोडकर चौक, तेलीपुरा, दक्षिणामूर्ति चौक, बडकस चौक, नंगा पुत

ला, सूत मार्केट, दवाई मार्केट, गांधीबाग, सूप मार्केट, भोईपुरा, हंसापुरी और गवलीपुरा में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।

कॉटन मार्केट, खंडोबा मंदिर, इंदिरा गांधी झोपड़पट्टी, शनिवारी कॉटन मार्केट चौक, चांडक लेआउट, विजय टॉकीज, घाट रोड, इरॉस मोटर्स, सुभाष रोड, गीता मंदिर, आग्याराम देवी चौक, सिंधीखाना, गणेशपेठ, एसटी बस स्टैंड, नया कॉटन मार्केट, रामबाग, राजाबक्षा, इंदिरा नगर, जाटातरोड़ी, बारासिग्नल, बोरकर नगर, टिंबर मार्केट, पटेल चौक, दहीपुरा, उंटखाना, ग्रेट नाग रोड, इमामवाड़ा, काफला बस्ती, गुजरवाड़ी और महल क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।

इसके साथ ही एमईएस, डब्ल्यूसीएल, पुलिस लाइन, गवर्नर हाउस, आईजी बंगला, एमईसीएल, सीपीडब्ल्यूडी, दूध योजना (मदर डेयरी), पीएनटी कॉलोनी, फॉरेस्ट ऑफिस एवं कॉलोनी, सेंटर पॉइंट स्कूल और एसएफएस कॉलेज परिसर में भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।


Created On :   30 Aug 2026 5:11 PM IST

Tags

Next Story