- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- छतरी पर सजेगा बच्चों की कल्पनाओं का...
बाल चित्रकला कार्यशाला: छतरी पर सजेगा बच्चों की कल्पनाओं का रंग, 7 से 15 वर्ष के बाल चित्रकार छतरियों पर उकेरेंगे रंग-बिरंगी तस्वीरें

Nagpur News. बसोली ग्रुप और शासकीय कला व अभिकल्प महाविद्यालय, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में 7 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 80 बाल चित्रकारों के लिए विशेष चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। ‘रंग पाखरांना रंग छटा’ संकल्पना के तहत बच्चे विभिन्न रंगों की छतरियों पर अपनी कलात्मक प्रतिभा को उकेरेंगे। यह कार्यशाला 30 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक शासकीय कला व अभिकल्प महाविद्यालय, लक्ष्मीनगर में आयोजित होगी।
यह आयोजन ‘फ्रॉम मी टू वी’ परियोजना का हिस्सा है। बसोली के बाल कलाकारों ने अब तक इस परियोजना के तहत छह विभिन्न सामूहिक उपक्रम सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। यह इस श्रृंखला का अंतिम चरण होगा। इसमें बसोली के बाल चित्रकार सदस्यों के साथ विभिन्न स्कूलों के बाल चित्रकार भी सहभागी होंगे।
यह भी पढ़े -शिक्षा विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी, महिला समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज
- कार्यशाला में 15 वरिष्ठ चित्रकार और 25 युवा चित्रकार बच्चों के साथ अपनी छतरियां रंगते हुए उन्हें चित्रकला के गुर और मार्गदर्शन देंगे।
इसका उद्घाटन 31 अगस्त को सुबह 9 बजे ज्येष्ठ पत्रकार प्रकाश एडलबादकर तथा पं. बच्छराज व्यास विद्यालय, राजाबाक्षा में किया जाएगा। इस अवसर पर नागपुर के कुछ आमंत्रित गणमान्य एवं कला प्रेमी भी परियोजना के दौरान बच्चों से मुलाकात करेंगे।
Created On :   28 Aug 2026 8:18 PM IST











