- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- कामथी
- /
- ईद-ए-मिलाद के जुलूस पर बरसे गुलाब,...
भव्य स्वागत: ईद-ए-मिलाद के जुलूस पर बरसे गुलाब, कांग्रेस ने पेश की भाईचारे की मिसाल, सामाजिक सद्भाव को बताया सच्चा संदेश

Kamthi News. नागपुर के कामठी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर मोहम्मद अली मंच से निकाले गए जुलूस का कांग्रेस की ओर से भव्य स्वागत किया गया। पुराने पुलिस स्टेशन के पास कांग्रेस की ओर से स्वागत मंच बनाया गया था। यहां जुलूस में शामिल लोगों का गुलाब के फूलों से स्वागत कर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी गई।
इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शकूर भाई नागानी तथा जिला परिषद की पूर्व सभापति अवंतिकाताई लेकुरवाडे जुलूस में शामिल हुए और नागरिकों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े -राखी बांधी तो भाई ने भविष्य संवारने का लिया संकल्प, दिव्यांग बहनों को 1-1 लाख की एफडी और फिजियोथेरेपी का खर्च उठाने का निर्णय
शकूर भाई नागानी ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, भाईचारे, शांति और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि कामठी की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा शहर की सबसे बड़ी ताकत है। सभी समाजों का मिल-जुलकर शांति और सद्भाव बनाए रखना ही इस पर्व का सच्चा संदेश है।
इस अवसर पर नगरसेवक आसिफ सरमतिया, आरिफ सरमतिया, फैसल नागानी, अभय गेडाम, राजकुमार गेडाम, शीर्ष सांगेवार, इस्मत नागानी, मोहम्मद परवेज, मनोज यादव, तुषार दवानी, मनीष गजभिए, संदीप जैन, फारूक कुरैशी, सुनील वाघमारे, नूरी नागानी सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -राखी के दिन बहनों को आपली बस का गिफ्ट, 20 हजार ने किया मुफ्त सफर - बस चालकों और परिचालकों को बांधी राखी
कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं देते हुए शांति, एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।
Created On :   28 Aug 2026 8:53 PM IST












