तहसीलवासियों को जल्द सेवा देने के लिए प्रशासन कटिबद्ध - पोयाम

Administration committed to provide quick service to Tehsil residents - Poyam
तहसीलवासियों को जल्द सेवा देने के लिए प्रशासन कटिबद्ध - पोयाम
कामठी तहसीलवासियों को जल्द सेवा देने के लिए प्रशासन कटिबद्ध - पोयाम

डिजिटल डेस्क, कामठी/कन्हान. नागरिकाें के विभिन्न विभागाें में प्रलंबित कार्य जल्द करने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा लाभ देने के लिए जिलाधिकारी डा. विपीन इटनकर द्वारा ‘प्रशासन आपके गांव में’ उपक्रम प्रति शुक्रवार को चलाया जा रहा है। शुक्रवार को तहसील के कोराड़ी स्थित विट्ठल रुखमाई देवस्थान सभागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित नागरिकों को सेवा देने के लिए कामठी तहसील सदैव कटिबद्ध रहने का प्रतिपादन तहसीलदार अक्षय पोयाम ने किया। कामठी पंचायत समिति, उपअधीक्षक भूमि अभिलेख, वन परिक्षेत्र अधिकारी नागपुर, तहसील कृषि अधिकारी, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी, पशुधन विकास अधिकारी, महिला व बाल विकास अधिकारी, विस्तार अधिकारी, गटशिक्षण अधिकारी पंचायत समिति कामठी, नायब तहसीलदार राजस्व, संजय गांधी योजना, निरीक्षक अधिकारी आपूर्ति विभाग, उपअभियंता महावितरण कार्यालय, सहायक निबंधक सहकारी संस्था कामठी, कोराड़ी मंडल के सभी बैंक शाखा अधिकारी, मंडल अधिकारी, कोराड़ी के पुलिस निरीक्षक आदि उपस्थित थे। ‘प्रशासन आपके गांव में’उपक्रम में प्राप्त हुए 628 में से 563 प्रकरणों का निपटरा हुआ।

बचे हुए 65 मामले कुछ कारणवश प्रलंबित हैं। उपक्रम में राजस्व के 73, चुनाव विभाग के 128, राशन कार्ड के 81, ग्रापं की ओर से 145 लाभार्थियों को विभिन्न प्रमानपत्र वितरित, आधार पंजीयन 75, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी 117, महिला बालविकास विभाग 17 ऐसे विविध प्रकरणों का निपटरा हुआ। शुभारंभ विधायक टेकचंद सावरकर के हाथों किया गया। महादुला नगर पंचायत के नगराध्यक्ष राजेश रंगारी, तहसीलदार अक्षय पोयाम, गटविकास अधिकारी अंशुजा गराटे, पंस सदस्य सविता जिचकार, कोराड़ी के सरपंच नरेंद्र धानोले, उपसरपंच आशीष राऊत, सुनील दूधपचारे, लीलाधर भोयर, रवि राऊत, ग्राम विकास अधिकारी हरिभाऊ लोहे, मुख्याधिकारी ऋचा धाबर्डे, वैद्यकीय अधिकारी डाॅ. राहुल राऊत, आपूर्ति अधिकारी अर्चना निमजे, नायब तहसीलदार एन.एन. गोड़बोले, नायब तहसीलदार राजीव बमनोटे, अमोल पौड़, जयवर्धन महानाम, पद्माकर अगम, नितीन फुलझले, वृषाल सहजे, गोपिका विखे, मयूर धोटे, अशोक कुथे, गौरव राऊत, गणेश टेकाम, ताराचंद जामगड़े, प्रमोद बागड़े, सुरेश रोड़गे आदि उपस्थित थे। 

Created On :   25 Sep 2022 11:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story