विश्व नृत्य स्पर्धा में नेहा प्राथमिक शाला के छात्रों का चयन

Neha primary school students selected in world dance competition
विश्व नृत्य स्पर्धा में नेहा प्राथमिक शाला के छात्रों का चयन
कामठी विश्व नृत्य स्पर्धा में नेहा प्राथमिक शाला के छात्रों का चयन

डिजिटल डेस्क, कन्हान/कामठी। अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ, नागपुर द्वारा आयोजित वर्ड डांस आॅलम्पियाड सीजन-3 में नेहा प्राथमिक शाला कन्हान की कक्षा 5वीं की छात्रा सोनाक्षी किरण पेटारे ने सोलो हिपाॅप में प्रथम स्थान प्राप्त हासिल किया। सोनाक्षी का विश्व नृत्य स्पर्धा के लिए चयन किया गया। जुलाई 2022 में अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ, नागपुर द्वारा वर्ड डांस आॅलम्पियाड सीजन- 3 ऑनलाइन नृत्य स्पर्धा आयोजित की गई थी। स्पर्धा में सोनाक्षी किरण पेटारे ने हिस्सा लिया था। गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए बैंकाॅक (थाइलंैड) में होने वाले विश्व डांस स्पर्धा में सोलो हिपाॅप में अपना स्थान निश्चित किया। स्पर्धा दिसंबर 2022 में थाईलंैड के बैंकॉक में होने वाली है। सोनाक्षी की सफलता पर नेहा प्राथमिक शाला व संस्था द्वारा संस्थापक अध्यक्ष प्रेमलाल रोडेकर ने पुष्पगुच्छ व भेंट वस्तु देकर सम्मानित किया। साथ ही डांस प्रशिक्षक लोकेश राऊत का भी पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर शाला संस्थापक, अध्यक्ष प्रेमलाल रोडेकर, मुख्याध्यापक गणेश खोब्रागडे, व्यवस्थापन समिति उपाध्यक्ष राजेश पेटारे, सदस्य दीपक गायकवाड़, किरण पेटारे, प्रभाकर बावणे, पवन कोचे, सोनू पेटारे, माला पुरवले, अर्चना पात्रे, शिक्षिका मंगला पाहुने, सुनिता तांदुलकर, वनिता घोड़ेस्वार व पालक वर्ग उपस्थित थे। संचालन सुनिता तांदुलकर ने तथा आभार मंगला पाहुने ने माना।

Created On :   11 Sep 2022 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story