गोंडेगांव ग्रापं चुनाव आरक्षण घोषित, 11 में 6 जगह महिलाओं के लिए आरक्षित

Gondegaon village election reservation declared, 6 places out of 11 reserved for women
गोंडेगांव ग्रापं चुनाव आरक्षण घोषित, 11 में 6 जगह महिलाओं के लिए आरक्षित
कामठी गोंडेगांव ग्रापं चुनाव आरक्षण घोषित, 11 में 6 जगह महिलाओं के लिए आरक्षित

डिजिटल डेस्क, कन्हान/कामठी। पारशिवनी तहसील की गोंडेगांव ग्राम पंचायत में आगामी अक्टूबर माह में होने जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर ग्रापं के कुल 4 प्रभागों के 11 ग्राम पंायत सदस्यों का आरक्षण घाेषित किया गया। जिसमें प्रभाग 1 से 3 सदस्य में अनुसूचित जाति, सर्वसाधारण महिला। सर्वसाधारण प्रभाग 2 से 3 सदस्यों में अनुसूचित जमाति महिला, सर्वसाधारण महिला तथा सर्वसाधारण, प्रभाग 3 से 2 सदस्यों में सर्वसाधारण महिला तथा सर्वसाधारण एवं प्रभाग 4 से 3 सदस्यों में अनुसूचित जाति महिला, सर्व साधारण महिला एवं सर्व साधारण का समावेश है। 11 ग्रापं सदस्यों में 6 जगह महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। 11 सीटों में से 8 सीटें सर्वसाधार के लिए, 2 सीटें अनुसूचित जाति के लिए तथा 1 सीट अनुसूचित जमाति के लिए आरक्षित की गई है।

कामठी नगर परिषद का सार्वजनिक चुनाव अब जल्द ही होने की संभावना है। एक के बाद एक शुरू हुए प्रभागों की पुष्टि, प्रभागों का आरक्षण व मतदाता सूची कार्यक्रम होने से शहर में राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है।1 जुलाई को अंतिम प्रभाग रचना घाेषित होने वाली है। आरक्षण जारी होने के बाद अब आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में पुरुष और महिला उम्मीदवारों का चयन होना शुरू हो गया है। जिस उम्मीदवार को राजनीतिक नेता सही उम्मीदवार मानते हैं, उसे मौका दिया जाएगा। आरक्षित सीटों का अध्ययन कर उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्तमान में बगैर ओबीसी आरक्षण के आरक्षण निकाला गया है। यदि ओबीसी आरक्षण पर निर्णय आया और ओबीसी आरक्षण मिला तो इस पर क्या भूमिका होगी। प्रभाग बैठकों में यह तय किया जा रहा है कि कौन योग्य उम्मीदवार होगा। जिससे अब शहर में चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल देखा जा रहा है। अपने-अपने स्तरों पर इच्छुक उम्मीदवारों ने मतदाताओं से अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। आरक्षित पद के उम्मीदवार अभी से चुनाव लड़ने के लिए लगने वाले दस्तावेजों के लिए तहसील कार्यालय का रुख कर रहे हैं।

50 प्रतिशत आरक्षण के चलते महिलाएं चुनाव लड़ने की इच्छुक

कामठी नगर परिषद के चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण होने से 34 में से 17 महिला सदस्य होंगी। शहर के कुछ प्रभाग महिलाओं के लिए आरक्षित होने से पुरुष उम्मीदवारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। वहीं कुछ पुरुष उम्मीदवारों ने प्रभाग महिला के लिए आरक्षित होने से घर की महिला को चुनावी मैदान में उतारने की इच्छा दर्शाई है। इस चुनाव में कौनसा उम्मीदवार किसी पार्टी से चुनाव लड़ेगा, अभी यह कहना मुश्किल है। 

 

Created On :   18 Jun 2022 11:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story