महंगाई बढ़ने से आम लोगों का बजट बिगड़ा

Due to increase in inflation, the budget of the common people got spoiled
महंगाई बढ़ने से आम लोगों का बजट बिगड़ा
परेशानी महंगाई बढ़ने से आम लोगों का बजट बिगड़ा

डिजिटल डेस्क, कामठी/कन्हान. जीवनावश्यक वस्तुओं में बढ़ती मूल्य वृद्धि से आम नागरिकों का आर्थिक बजट बिगड़ता जा रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की कीमतों में दिन-ब-दिन मूल्य वृद्धि होते जा रही है। जिससे गरीब तथा सर्वसामान्य नागरिकों के आर्थिक बजट पर काफी असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार एक वर्ष में रसोई गैस की कीमत में करीब 400 रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं खाद्य तेल 50 रुपए महंगा हुआ है। पेट्रोल 112 रुपए से ऊपर तथा डीजल 100 रुपए तक पहंुच गया है। पिछले पांच साल में महंगाई काफी तेजी से बढ़ी है। वहीं आवश्यक वस्तुओं के दाम में भी काफी वृद्धि हुई है। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि ने आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है। यदि बढ़ती महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो नागरिकों को भुखमरी का सामना करना पड़ सकता है। कोरोनाकाल में पूरे देश में खाद्य पदार्थों सहित अन्य जीवनावश्यक वस्तुओं का आदान-प्रदान बड़े पैमाने पर हुआ। इसी दौरान कुछ बड़े व्यापारियों ने बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थों तथा जीवनाश्यवक वस्तुओं का भंडारण कर लिया है और आज वे इसका फायदा उठाकर बाजार में अपनी मर्जी से कीमतों में वृद्धि कर बेच रहे हैं। दिनोंदिन बढ़ती महंगाई से नागरिकों काे जीवनयापन करना मुश्किल होता नजर आ रहा है। बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाना समय की मांग है।

Created On :   21 Jun 2022 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story