- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- राखी बांधी तो भाई ने भविष्य संवारने...
डॉ. देशमुख की भावनात्मक पहल: राखी बांधी तो भाई ने भविष्य संवारने का लिया संकल्प, दिव्यांग बहनों को 1-1 लाख की एफडी और फिजियोथेरेपी का खर्च उठाने का निर्णय

Nagpur News. रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते की मिठास उस समय और गहरी हो गई, जब सावनेर में विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख ने क्षेत्र की दिव्यांग बहनों के साथ आत्मीयता से यह पर्व मनाया। दोनों बहनों ने विधायक डॉ. देशमुख की कलाई पर राखी बांधी और औक्षण किया। इस भावुक क्षण में मौजूद लोगों के चेहरों पर भी खुशी और अपनत्व साफ नजर आया।
रक्षाबंधन को महज औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए डॉ. देशमुख ने दोनों बहनों और उनके परिवार की परिस्थितियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने घर की स्थिति, रोजमर्रा की परेशानियों, स्वास्थ्य और भविष्य की जरूरतों के बारे में आत्मीयता से चर्चा की। दोनों को नियमित रूप से आवश्यक फिजियोथेरेपी का पूरा खर्च स्वयं उठाने का निर्णय भी उन्होंने लिया।
इसके साथ ही खुशी और नावीन्या के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रत्येक के नाम एक लाख रुपए की एफडी कराने की घोषणा की गई। शिक्षा, आत्मनिर्भरता और भविष्य की जरूरतों में यह राशि काम आ सके, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उनके परिवार को घरकुल योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
यह भी पढ़े -राखी के दिन बहनों को आपली बस का गिफ्ट, 20 हजार ने किया मुफ्त सफर - बस चालकों और परिचालकों को बांधी राखी
डॉ. देशमुख ने दिव्यांग बहनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. आशीषराव देशमुख ने कहा, “रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि बहन की सुरक्षा, सुख और सम्मान की जिम्मेदारी स्वीकार करने का दिन है। इस दिन बहन को दिया गया वचन बड़ा होता है और उसे जीवनभर निभाना मेरा संकल्प है।” उन्होंने कहा कि दिव्यांग बहनों के चेहरों पर दिखाई देने वाली संतुष्टि और खुशी ही इस रक्षाबंधन की असली खुशी है। इस पहल ने रक्षाबंधन को केवल परंपरा तक सीमित न रखते हुए सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय संवेदना और बहन के भविष्य की जिम्मेदारी निभाने का प्रेरक उदाहरण बना दिया।
Created On :   28 Aug 2026 8:44 PM IST










