आलोचना मुझे बेहतर इंसान और कलाकार बनने में मदद करती है पुलकित सम्राट

आलोचना मुझे बेहतर इंसान और कलाकार बनने में मदद करती है पुलकित सम्राट
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'ग्लोरी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनका नया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच अभिनेता ने अपने करियर, आलोचना और दर्शकों से मिलने वाले प्यार को लेकर खुलकर बात की।

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'ग्लोरी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनका नया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच अभिनेता ने अपने करियर, आलोचना और दर्शकों से मिलने वाले प्यार को लेकर खुलकर बात की।

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में पुलकित ने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए लोगों की राय बहुत मायने रखती है। चाहे तारीफ हो या आलोचना, दोनों ही चीजें कलाकार को आगे बढ़ने और बेहतर बनने में मदद करती हैं।

पुलकित सम्राट ने कहा, ''जब किसी कलाकार को उसके काम के लिए प्यार और सराहना मिलती है, तो वह उसके लिए एक ताकत की तरह काम करती है। दर्शकों की तारीफ कलाकार के अंदर नई ऊर्जा भरती है और अगली बार वह पहले से ज्यादा बेहतर काम करने की कोशिश करता है। इस दौरान वह हर छोटी चीज पर ध्यान देता है कि ऐसा क्या नया और चुनौतीपूर्ण किया जाए, जिससे दर्शकों को और ज्यादा पसंद आए।''

अभिनेता ने कहा, ''मैं खुद को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करता रहता हूं। मेरा मानना है कि एक कलाकार के लिए सीखना कभी खत्म नहीं होता। हर नया प्रोजेक्ट कुछ नया सिखाता है। मैं अपने हर किरदार में कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं, ताकि लोग मुझे एक जैसे रोल में न देखें। दर्शकों की उम्मीदें बढ़ने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है और यही चीज मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।''

पुलकित सम्राट ने कहा, ''मैं पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह की आलोचना को स्वीकार करता हूं। अगर कोई व्यक्ति ईमानदारी से मेरे किसी काम में कमी बताता है, तो यह मेरे लिए फायदेमंद साबित होता है। आलोचना तभी गलत लगती है, जब वह व्यक्तिगत हमला बन जाए या किसी गलत सोच के साथ की जाए। अगर आलोचना सिर्फ काम को बेहतर बनाने के लिए हो, तो वह हमेशा स्वागत योग्य होती है।''

उन्होंने कहा, ''लोगों की राय मुझे बेहतर इंसान और बेहतर कलाकार बनने में मदद करती है। दर्शकों का प्यार और उनकी प्रतिक्रिया ही मेरे लिए सबसे बड़ी कमाई है। जब लोग मेरे काम की चर्चा करते हैं, तो मुझे और मेहनत करने का हौसला मिलता है। यही वजह है कि मैं हर नए प्रोजेक्ट में खुद को पहले से ज्यादा चुनौती देने की कोशिश करता हूं।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story