'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

अल्फा का ट्रेलर रिलीज आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
यश राज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी और अब ट्रेलर ने फिल्म की कहानी, किरदारों और एक्शन की झलक दिखाकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। यश राज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी और अब ट्रेलर ने फिल्म की कहानी, किरदारों और एक्शन की झलक दिखाकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

ट्रेलर 2 मिनट 33 सेकंड का है। इसमें एक्शन, सस्पेंस, इमोशन और दमदार विजुअल्स है। इसके जरिए मेकर्स ने पहली बार फिल्म की कहानी को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए गए हैं, जिनमें आलिया भट्ट के किरदार का बैकग्राउंड, बॉबी देओल का खतरनाक रोल और ऋतिक रोशन के कैमियो शामिल है।

ट्रेलर की बात करें, तो इसकी शुरुआत एक छोटी बच्ची से होती है, जिसका नाम बॉबी देओल सीता रखते हैं। बॉबी देओल का किरदार कहता है- 'इसकी मां का नाम जानकी था और हम इसे सीता बनावेंगे।' यह बच्ची आलिया भट्ट का किरदार है। इस दौरान उनकी एंट्री दिखाई जाती है और बैकग्राउंड में एक वॉयस चलती है, जिसमें आलिया कहती है- 'कहानी कुछ यूं है- एक राक्षस था। घमंड उसका शस्त्र है। वह धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था। एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया। इतिहास जानता है कि उस कहानी का अंत कैसे हुआ। पर इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है।'

ट्रेलर में आलिया भट्ट का अब तक का सबसे दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलता है। वह कई दुश्मनों का सामना करती नजर आती हैं- बंदूकें चलाती हुई, विस्फोट करती हुई। उनके किरदार को काफी प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ भी हैं, जिनका किरदार कहानी की सबसे अहम कड़ियों में से एक हैं।

ट्रेलर में कई एक्शन सीन्स में वह आलिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों से लड़ती दिखाई दी है। वहीं कुछ सीन्स में दोनों आपस में भी फाइट करती दिखी।

वहीं बॉबी देओल एक बार फिर अपने रहस्यमयी अंदाज में होंगे। टीजर को देख, पहले दर्शक जो बॉबी देओल को आलिया भट्ट के किरदार का असली पिता समझ रहे थे, ट्रेलर ने उनकी भूमिका को साफ कर दिया है। वह 'अल्फा' मिशन के लिए आलिया को बचपन में किडनैप करते है और फिर खूंखार तरीके से उसे ट्रेन करते हैं।

बॉबी देओल का किरदार फतेह 'अल्फा प्रोग्राम' मिशन को लेकर काफी जुनूनी है, और उसके रास्ते में जो भी आता है, वह उसे मार देता है।

फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह रॉ चीफ के रूप में नजर आते हैं। ट्रेलर में वह सीता को बताते दिखते है कि आखिर फतेह के खिलाफ क्या प्लानिंग करनी है और क्यों उससे डरने की जरूरत है।

ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज ऋतिक रोशन की एंट्री है। ट्रेलर के आखिर में उनकी आंखों की झलक दिखाई गई है। वह स्पाई यूनिवर्स के लोकप्रिय एजेंट कबीर लूथरा फिल्म में दिखाई देंगे।

शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Jun 2026 1:58 PM IST

Tags

Next Story