अंबेडकर नगर में भीषण सड़क हादसाः वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 3 घायल

अंबेडकर नगर में भीषण सड़क हादसाः वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 3 घायल
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर होने से 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई।

अंबेडकर नगर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर होने से 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के 85 किमी संख्या के पास सुबह 5.30 बजे वोल्वो बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई और आस पास के ग्रामीणों ने मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जैतपुर क्षेत्रान्तर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 पर वोल्वो बस एवं ट्रक की दुर्घटना हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना जैतपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नगपुर ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान 4 यात्रियों को मृत घोषित किया गया और 3 घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वोल्वो बस तेगरा एक्सप्रेस की है, जो दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना होना प्रकाश में आया है। फिलहाल मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इनके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि सितंबर महीने में ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में एक बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 9 लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। कुल 30 लोगों को पुलिस और बचाव दल ने सुरक्षित बचाया था। यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने दुख जताया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 9:03 AM IST

Tags

Next Story