अमेरिका ने चीन को 64 सांस्कृतिक अवशेष और जीवाश्म वापस लौटाए
बीजिंग, 18 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो ने 16 और 18 सितंबर को अलग-अलग तौर पर वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में अमेरिकी भूमि सुरक्षा जांच ब्यूरो और मैनहट्टन जिले के अभियोजक कार्यालय द्वारा वापस दिए गए 64 सांस्कृतिक अवशेष और जीवाश्म स्वीकार किए।
बताया गया है कि इन सांस्कृतिक अवशेषों और जीवाश्म में थ्येनमनशान की नंबर 17 गुफा के पश्चिमी दीवार के उत्तरी हिस्से पर बोधिसत्व का धड़, मूर्तियां, मिट्टी की मूर्तियां, डायनासोर कंकाल के जीवाश्म, मछली के जीवाश्म और डायनासोर के अंडों के जीवाश्म आदि शामिल हैं।
उक्त सभी सांस्कृतिक अवशेष और जीवाश्म अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान जब्त किए गए। चीनी राष्ट्रीय सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो, अमेरिका स्थित चीनी दूतावास और न्यूयॉर्क स्थित कौंसुलेट जनरल ने अमेरिकी पक्ष के साथ सहयोग कर इन सांस्कृतिक अवशेषों, कलाकृतियों और जीवाश्मों की वापसी सफलतापूर्वक हासिल कर ली गई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनेस
एबीएम/
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Sept 2026 7:54 PM IST












