- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- घुवारा रोड़ पर श्मशान घाट की मांग...
बड़ामलहरा न्यूज: घुवारा रोड़ पर श्मशान घाट की मांग को लेकर नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/घुवारा रोड़ पर श्मशान घाट की मांग को लेकर नागरिकों ने विरोध करते हुए शुक्रवार को कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है उधर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने विरोध को नाजायज बताते हुए यथा स्थान मरम्मत कार्य का एक वीडियो के जरिए दावा किया है। शुक्रवार को नगर के अनेक जाति वर्ग राजनीतिक दल महिला पुरुष बच्चों ने श्मशान घाट को लेकर अस्पताल तिराहे पर आंदोलन किया जिसमें सभी ने अपनी-अपनी बात कही तथ नायब तहसीलदार रामकुमार पनका को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है की बड़ामलहरा का मुख्य शमशान घाट जहां पर आठ वार्डो के लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है ऐसे महत्वपूर्ण श्मशान घाट को तोड़ दिया। यदि पुनः उसी जगह पर शमशान घाट का निर्माण नहीं किया गया तो गांव के सभी लोग विशाल आंदोलन करेंगे। इस दौरान कोमल शर्मा देव शंकर शुक्ला नाथूराम सोनी राजकुमार सिंह चौहान मनीष गुप्ता धन प्रसाद असाटी अभय जैन अशोक शर्मा पहलाद अग्रवाल राम अवतार यादव जीवनधर जडेजा प्रसादी लाल अहिरवार इदरीश खान भोले राजा देवीदीन अहिरवार सरपंच श्रीमती गुड्डी बाई वाल्मीकि श्रीमती मंजू बाई अजुध्दी लाल अहिरवार प्राजंल अग्रवाल प्रशांत जैन संजीव जैन गुड्डन राय नंदकिशोर सोनी मृदुल पन्या गजेंद्र राजा गोलू अग्रवाल अजय राजा विक्रम राजा अनमोल महाराज प्रमोद सोनी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे। उधर नगर परिषद प्रतिनिधि आनंद सिंह बुंदेला ने एक वीडियो के जरिए दावा किया है कि वार्ड नंबर 13 पेट्रोल पंप के सामने शमशान घाट का मरम्मत कार्य चल रहा है। आनंद सिंह ने दावा किया कि उक्त श्मशान घाट में वन विभाग का आब्जेक्शन रहा राजस्व से भूमि मांगी थी जो नहीं मिल सकी फिलहाल जहां है उसी का मरम्मत कराई जा रही है। जब भी शासन सेभूमि उपलब्ध करा दी जाती है सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम बनाया जायेगा।
Created On :   18 Sept 2026 8:31 PM IST












